छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब दुकान में मची थी भीड़! फिर निकला चाकू और हो गया खौफनाक मर्डर!

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना इलाके में शराब दुकान में 2 लोगों के बीच जमकर विवाद हो गया। शराब खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के गले पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर अधिक खून बह जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना पुलगांव शराब भट्ठी में बुधवार रात 8.40 से 9 बजे के बीच की है। यहां शराब खरीदने के लिए भीड़ लगी थी। इसी दौरान शराब खरीदने को लेकर प्रमोद साहू (45) का एक अन्य युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता और दोनों के विवाद को दूर करता, एक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और प्रमोद के गले पर ताबड़तोड़ वार करके भाग गया।

खून से लथपथ युवक जमीन पर गिरा

कुछ सेकंड के अंदर ही लोगों ने देखा कि प्रमोद खून से लथपथ जमीन पर गिर गया है। लोगों ने डायल 112 को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को दुर्ग मर्चुरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही आरोपी की पहचान

पुलगांव थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान के लिए शराब दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। रात का समय होने से साफ-साफ कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसके पहनावे और हुलिये से आरोपी की काफी हद तक पहचान हो गई है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026