छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वर्ष 2023 में बिजली बिल की होगी बढ़ोतरी…VCA में प्रति यूनिट 49 पैसे का वृद्धि!

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में पावर कंपनी ने वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (वीसीए) के दाम बढ़ाया है है। कंपनी ने VCA में प्रति यूनिट 49 पैसे की बढ़ोतरी की है। बिजली कंपनी अभी तक उपभोक्ताओं से 0.61 रुपए प्रति यूनिट की दर से वीसीए चार्ज ले रही है। इससे पहले बिजली कंपनी ने सितंबर 2022 में वीसीए चार्ज 0.23 रुपए प्रति यूनिट की वृद्धि की थी।

जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी से महंगी बिजली मिलने के कारण VCA के रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। बिजली कंपनी पिछले चार महीने में दूसरी बार बिजली के दाम में इजाफा कर रही है। । नए साल में जनवरी-फरवरी 2023 के बिजली बिल में 1.10 रूपये प्रति यूनिट की दर से वीसीए प्रभार जुड़ेगा।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा क्रय की गई बिजली की लागत में विद्युत नियामक आयोग द्वारा अनुमोदित दर की तुलना में 549 करोड़ रुपए की सकल वृद्धि हुई है। इसमें प्रमुख हिस्सा 459 करोड़ रूपये एनटीपीसी का है। इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की तहत वीसीए चार्ज लेने का प्रविधान है। 

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026