छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिलासपुर के पेट्रोल पंप में डकैती करने आए तीन नकाबपोशो ने की फायरिंग.. घटना सीसीटीवी में कैद! देखें वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन नकाबपोश बदमाश हाथ में बंदूक लेकर पेट्रोल पंप लूटने आए थे। फायरिंग भी हुई मगर उनकी कोशिश नाकाम रही। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना बिलासपुर के कोटा के पुष्कर पेट्रोल पंप की है।

पूरी घटना मंगलवार रात 8:30 बजे की है। जान कोटा लोरमी मार्ग के ग्राम लखोदना चंगोरी के पास स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप पर तीन बाइक सवार आए और उतरते ही उनमें से बैठे किसी के हाथ से पिस्टल से फायरिंग हो गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही सारे पेट्रोल पंप कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे। इसके बाद बंदूक उनसे दोबारा लोड ही नहीं हुई और आखरी में वह बाइक से फरार हो गए पूरी घटना। सीसीटीवी में कैद हो गई है। देखें घटना की सीसीटीवी फुटेज

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026