छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टी एस सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम! रायपुर में जोरदार स्वागत, कहा.. भूपेश बघेल ही CM और हमारा चेहरा भी

नई दिल्ली/रायपुर. बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ी खबर निकल कर आई। नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री समेत आला नेताओं की पार्टी अध्यक्ष और राहुल गांधी के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया गया।

कांग्रेस की बैठक

छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से ही मुख्यमंत्री को लेकर काफी उठापटक हुई थी। पद के मुख्य दावेदार भूपेश बघेल और टी एस सिंह देव थे। पार्टी आलाकमान ने सीएम के रूप में भूपेश बघेल पर अपनीमोहर दी थी। इसी बीच ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के चर्चा भी जोरों से रही। जो इस पूरे कार्यकाल में विपक्ष के लिए भी एक बड़ा मुद्दा बनी थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का स्वागत करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के समक्ष प्रदेश के आला नेताओं की बैठक हुई थी। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत छत्तीसगढ़ कैबिनेट के कुछ मंत्री भी उपस्थित थे।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1673949184582627329?t=0_ewWV9V4lZ6nZylALkXTw&s=19

इसी बीच शाम को खबर आई कि, टी एस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री मतलब डिप्टी सीएम बना दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी और टीएस सिंह देव को बधाई भी दी।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1674090496480747522?t=198CLh2AQDvpTthzMkqSQA&s=19
बैठक में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री टी एस सिंह देव और मोहम्मद अकबर

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टी एस सिंह देव ने आगामी विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर कहा कि

आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं और हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे। 

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव
डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार रायपुर एयरपोर्ट पर टी एस सिंह देव

गुरुवार को सिंहदेव का रायपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह उनके समर्थकों की भारी भीड़ है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026