छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वीडियो: रायपुर की सड़कों दिखा भयानक मंजर! नाबालिक लड़की ने शादी से किया इनकार! 47 वर्षीय शख्स ने हथियार से मारा, खून से लथपथ सड़क पर घसीटा..

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जिसमे एक 47 वर्षीय शख्स ने नाबालिग लड़की की बेरहमी से पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने उस शख्स के कथित शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरोपी शख्स पीड़िता को बालों से पकड़कर ले जाता दिख रहा है. आरोपी के हाथ में एक धारदार हथियार भी दिख रहा है. साथ ही पीड़िता के पीठ पर घाव और खून के कई निशान दिख रहे हैं.पुलिस के अनुसार पूरा मामला रायपुर के गुढ़ियारी इलाके का है.

पुलिस के अनुसार शनिवार रात को आरोपी शख्स को पीड़िता को बाल से पकड़कर ले जाते हुए देखा गया है. इस घटना में पीड़िता के शरीर पर घाव के कई निशान भी दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

https://twitter.com/SomeshPatel_/status/1627243586860511233?t=N5Yj_L1aFTP5uxfqMtrMsQ&s=19

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी और पीड़िता की पहचान कर ली गई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के अनुसार पीड़िता आरोपी ओमकार तिवारी उर्फ मनोज जिसकी उम्र 47 साल है, के दुकान तिवारी मसाला सेंटर पर काम करती थी. घटना के सामने आने और सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

https://twitter.com/RaipurPoliceCG/status/1627326262774763522?t=2Qnwx5jG4Nz_PsIWokiw-Q&s=19

पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज ने पीड़िता के सामने कथित तौर पर शादी करने की बात रखी थी. उसके इस प्रस्ताव को पीड़िता की मां ने मानने से इनकार कर दिया था. शादी से इनकार करने के बाद आरोपी ने नाबालिग लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और बीच सड़क पर पीड़िता का बाल पकड़कर भी खींचा. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026