छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@वीडियो: प्रसिद्ध डोंगरगढ़ मंदिर के एलईडी स्क्रीन पर चला पॉर्न वीडियो! परिवार साथ पहुंचे श्रद्धालु हुए असहज! थाने में हुई शिकायत..

राजनंदगांव /डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार देर शाम मंदिर की सीढ़ियों पर लगे एलईडी टीवी में अश्लील वीडियो (porn video) दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. एलईडी स्क्रीन पर चल रहे अश्लील वीडियो को कई श्रध्दालुओ ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया. जिसके बाद पूरा मामला डोंगरगढ़ थाने पहुंचा।

श्रद्धालुओं द्वारा की गई थाने में शिकायत

छत्तीसगढ़ की आराध्य माता बमलेश्वरी मंदिर जो की पहाड़ो पर स्थित है. जहां पहुंचने के लिये श्रद्धालुओं को लगभग ग्यारह सौ सीढ़ियां चढ़ना होता है. वहीं सीढ़ियों के किनारे कई जगह मंदिर ट्रस्ट द्वारा एलईडी स्क्रीन लगाई गई है. जिसमें शुक्रवार देर शाम अश्लील वीडियो चलते दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई. कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ एलईडी स्क्रीन के सामने थे और मंदिर परिसर में अश्लील वीडियो चलने से अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे. जिसके बाद कुछ श्रद्धालुओं ने पूरे मामले के शिकायत डोंगरगढ़ थाने पहुंच कर की.

दुर्ग के रहने वाले वरुण जोशी बताते है कि वे डोंगरगढ़ माता मंदिर हमेशा परिवार के साथ आते रहते है। इसबार भी वे डोंगरगढ़ माता के दर्शन को पहुंचे थे. लेकिन जब दर्शन करके उतर रहे थे तब उन्होंने अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चलता देखा। उस समय वहां पर सैंकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ महिलाएं भी मौजूद थी. जिसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्ट समिति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी थाने में मामले की शिकायत की है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026