छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विष्णु सरकार का चला बुलडोज़र! बीजेपी नेता असीम राय के हत्या के आरोपी की दुकान को किया जमींदोज! सीएम ने वीडियो शेयर कर कहा.. “अपराधी, माफिया व गुंडे-बदमाश जान ले, अब हवा बदल चुकी है..”

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बहुचर्चित BJP नेता असीम राय हत्या कांड मामले में विष्णु सरकार का बुलडोजर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हत्याकांड में शामिल आरोपी सोमेन मंडल के अवैध दुकान पर प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई की है. कुछ दिन पूर्व ही आरोपी पार्षद विकास पॉल के लॉज पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाने की कार्रवाई की थी. इस बारे मुख़्यमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुआ कहा की..

अपराधी, माफिया व गुंडे-बदमाश जान ले, अब हवा बदल चुकी है। ये सरकार अपराधियों को संरक्षण नहीं ‘सजा’ देगी।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1756263546944725439?s=20

हत्या कांड के बाद से लगातार इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माहौल शांत हुआ. जिसके बाद  हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल आरोपी विकास पॉल के अवैध अतिक्रमण पर 23 जनवरी 2024 को बुलडोजर चलाया गया था. अब आज शनिवार सुबह से प्रशासन पहुंच कर आरोपी सोमेन मंडल के अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही है. मामले में तहसीलदार कुलदीप ठाकुर का कहना है कि सोमेन मंडल ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर दुकान निर्माण कराया है. जिस पर कार्रवाई  की जा रही है.

हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुई है कार्रवाई 

बता दें कि कांकेर जिले के पखांजूर में 7 जनवरी को BJP के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष असीम राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था. पुलिस की टीम ने SITटीम का गठन किया गया था.  टीम ने सबसे पहले हत्याकांड में शामिल 11आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसमें मुख्य आरोपी पखांजूर नगर पंचायत का अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली, कांग्रेस पार्षद विकास पाल, चांदीपुर का उप सरपंच जितेन्द्र बैरागी, मेडिकल संचालक सोमेन मंडल व अन्य का नाम शामिल है. इन्होंने मिलकर भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या करने की सुपारी 7 लाख रुपए में आरोपी विकास तालुकदार को दी थी. जिसे पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है. वही दंतेवाड़ा से पुलिस ने आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने वाले को भी गिरफ्तार किया है. इस तरह अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026