Ram Lalla Pran Pratishtha: अगर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा है तो आप इस कार्यक्रम को लाइव अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है. आम लोगों को फिलहाल अयोध्या पहुंचने के लिए मना किया गया है. लोगों से 22 जनवरी के बाद कभी भी आने के लिए कहा गया है. जो लोग अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखना चाहते हैं वह टीवी पर सीधा प्रसारण और नीचे मोबाइल पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.
LIVE & EXCLUSIVE coverage of ‘Pran-Pratishtha’ ceremony
— DD News (@DDNewslive) January 22, 2024
Watch the history unfold as your trusted channel, Doordarshan takes you to Ayodhya for an exclusive front-row access to the historic ‘Pran Pratishtha’ ceremony.
🔗 https://t.co/ZH2UXZNh8G
https://t.co/v7ohEtK5Xg
कब, कहां कैसे देखें प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा. साथ ही नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल से भी स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी सोशल मीडिया सहित विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से लाइव स्ट्रीमिंग करेगा.
यूट्यूब लिंक : https://www.youtube.com/live/EU4fJn0YdXw?si=A-x6c6ORAUKchNlP



