छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Video: हमने शेर सुना था, बिल्ली.. निकले टीएस सिंहदेव! शराबबंदी न होने से नाराज महिलाएं इस सरकार को 2023 में निपटा देंगी: बृजमोहन अग्रवाल

  • भूपेश जी को 4 साल पहले जनजागरण का ख्याल क्यों नहीं आया : बृजमोहन अग्रवाल
  • शराबबंदी न होने से नाराज महिलाएं इस सरकार को 2023 में निपटा देंगी : बृजमोहन अग्रवाल
  • हमने शेर सुना था, बिल्ली.. निकले टीएस सिंहदेव : बृजमोहन अग्रवाल

Raipur CG News: शराबबंदी को लेकर एक बार फिर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के उस बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है, जिसमें सीएम ने कहा है कि.. शराबबंदी करने से पहले पूरे प्रदेश में जन जागरण करना होगा, जनता की राय लेनी होगी; तब जाकर कहीं शराबबंदी संभव हो पाएगी। पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरा और कहा कि, वे तमाम वादे, जिन्हें सरकार अपने कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाई है, इससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इस सरकार के राज में किसान भी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है और आदिवासी वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

शराबबंदी पर बयान देते बृजमोहन अग्रवाल

शराबबंदी के बयान पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल जी 4 साल से सोए हुए थे क्या..? उन्हें यह जन जागरण का ख्याल तब क्यों नहीं आया, जब उन्होंने अपने जन घोषणापत्र में शराबबंदी का वादा किया था..उन्होंने अपने शासनकाल में अब तक जन-जागरण क्यों नहीं किया..? शराबबंदी का वादा पूरा न होने के कारण जनता और विशेष रूप से माताएं बहने इस कांग्रेस सरकार से नाराज हैं; ये सभी लोग मिलकर इस सरकार को 2023 में निपटाने वाली है।

पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर टी.एस. सिंहदेव पर साधा निशाना, कहा उनको शेर मानते हैं लोग, पर वो तो बिल्ली निकले

मंत्री टीएस सिंह देव पर बयान देते बृजमोहन अग्रवाल

बृजमोहन अग्रवाल ने टी एस सिंहदेव पर एक बार फिर से निशाना साधा और कहा कि पूरे प्रदेश में उन्हें राजा महाराजा की छवि से देखा जाता है, किंतु वह भी प्रदेश के लुटेरों के साथ बैठकर तमाशा देख रहे हैं। अगर उन्हें जनता की फिक्र होती तो वह सभी पदों से इस्तीफा देकर मैदान में जनता के साथ होते..। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि हमने उनके बारे में बहुत कुछ सुना था कि वह शेर हैं, किंतु अब पता चला कि वह तो बिल्ली निकले।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026