छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तेजी से बदलेगा मौसम! होगी बारिश! बढ़ेगी ठंड! एक से तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

छत्तीसगढ़ में वाले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होने वाला है। इन दिनों ठंड में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों व जांजगीर, रायगढ़, जशपुर जिले से लगे क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए रहेंगे। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंडकता बनी रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में जहां गिरावट आएगी, वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर

उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी भी शीतलहर चल रही है और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.0 डिग्री रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री रहा।

27 जनवरी को फिर हो सकती है बारिश

दक्षिण छत्तीसगढ में 24 जनवरी तक एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद दो दिन मौसम शुष्क रहेगा।   27 जनवरी को फिर हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026