छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बीवी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो मार डाला! पुलिस और बच्चों को सुनाई बीमारी वाली स्टोरी..

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के इल्जाम में एक पति को गिरफ्तार किया है। पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए बीमारी की एक झूठी कहानी बनाई। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई की महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपी पति की शादी को 18 साल हो गए हैं और उनके 14-15 साल के दो बच्चे भी हैं।

रतनपुर टीआइ देवेश राठौर ने बताया कि रतनपुर क्षेत्र के भोंदला पारा में रहने वाले सावनी बाई पटेल (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में 10 फरवरी को मौत हो गई। उसके पति रूपचंद पटेल (39) ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की रात पति-पत्नी घर पर थे। रात करीब 10 बजे सावनी बाई कमरे के बाहर निकल कर मकान के पीछे बाड़ी की ओर गई।

काफी देर तक पत्नी के नहीं लौटने पर वह भी कमरे से बाहर निकला। बाड़ी में उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी। उसे तत्काल रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पति की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में डाक्टरों ने महिला की गला दबाकर हत्या करना बताया। इसके बाद पुलिस के शक की सुई उसके पति के ऊपर गई। पुलिस ने रूपचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें वह गोलमोल जवाब दे रहा था।

कड़ाई करने पर उसने बताया कि 10 फरवरी की रात उसने पत्नी से फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कही। इस पर महिला संबंधित बीमारी का हवाला देते पत्नी ने मना कर दिया। पति को मना करने के बाद वह कमरे से बाहर आँगन की तरफ निकल गई।

रूपचंद ने पत्नी के पीछे जाकर बाड़ी में गले को गमछे से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।  इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए वह झूठी कहानियां गढ़ रहा था। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026