छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में क्यों हारी कांग्रेस..?? डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बताया.. कौन कौन है जिम्मेदार..??

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने 54 सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को 35 सीट पर जीत मिली है. वहीं, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव खुद अंबिकापुर से चुनाव हार गए हैं. सिंहदेव के प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें मात्र 94 वोटों से मात दी। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस की हार के बाद पहली बार हर मुद्दे पर मीडिया पर बात की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की हार के कारणों के बारे में भी बताया.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस (Congress) में आत्ममंथन चल रहा है. वहीं, एबीपी न्यूज़ के मुताबिक निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) से जब पूछा गया कि इस हार का जिम्मेदार कौन है? उन्होंने बहुत ही बेबाकी से कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. बूथ से लेकर राज्य स्तर पर हर कोई जिम्मेदार है.

टीएस सिंहदेव ने कहा, ”प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. इस आप दूसरे के ऊपर नहीं डाल सकते. यदि मुझे जिम्मेदार ठहराया जाना है, तो मुझे पहला और एकमात्र व्यक्ति होना चाहिए जिसे अंबिकापुर के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. मुझे सरगुजा कमिश्नरी के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. बतौर डिप्टी सीएम मुझे राज्य के अन्य हिस्सों के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.”

किसी एक के सिर नहीं थोपी जा सकती जिम्मेदारी- सिंहदेव
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ”य़ह हर व्यक्ति के साथ शुरू और खत्म होता है. इसे किसी और के सिर पर नहीं थोपा जा सकता. बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक हर व्यक्ति. हममें से हर कोई जिम्मेदार है और हमें इसे बहुत ही सहजता से निभाना चाहिए.” वहीं, हार के कारणों के बारे उन्होंने कहा, ”बिना ज्यादा विश्लेषण किए मैं सीधे तौर पर जो देख सकता हूं वह यह है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है. संयुक्त वोट में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वोट में हुई बढ़ोतरी बीजेपी के खाते में चली गई है.”

हार की विश्वकप के प्रदर्शन से की तुलना
टीएस सिंहदेव ने चुनाव में कांग्रेस की हार की तुलना क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन से की जिसमें उसने सभी मैच जीते, लेकिन अंतिम मुकाबला हार गई थी. यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सभी महत्वपूर्ण मुकाबले में हार रही है, सिंहदेव ने कहा, ‘यह काफी हद तक क्रिकेट विश्व कप जैसा लग रहा है जहां हमने अन्य सभी मैच में जीत दर्ज की लेकिन फाइनल मैच नहीं जीत पाए थे. भारत ने क्रिकेट विश्व कप में लगातार 10 मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन फाइनल मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा.”

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026