छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एनटीपीसी में उड़ीसा ट्रेलर यूनियन के लोगों ने रायगढ़ यूनियन के लोगों का सर फोड़ा.. गाड़ियां तोड़ी..

रायगढ़। रायगढ़ ट्रेलर यूनियन और उड़ीसा के ट्रेड यूनियन के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद ने अब खूनी रूप भी ले लिया। उड़ीसा के ट्रेलर यूनियन द्वारा एनटीपीसी मैं गाड़ी आगे बढ़ाने की विवाद को लेकर रायगढ़ ट्रेलर यूनियन के 2 सदस्यों के साथ मारपीट की गई। जिसमें एक का सर फट गया।

जानकारी के अनुसार काफी समय से ओडिशा के ट्रेलर मालिक छत्तीसगढ़ में हावी है और स्थानीय ट्रेलर मालिको के साथ मार पीट गाली व दुर्व्यवहार किया जाता है। एनटीपीसी में लोकल गाड़ियों को उड़ीसा यूनियन की ट्रेलर द्वारा दिनभर खड़ा कर दिया जाता है आगे बढ़ने ही नहीं दिया जाता। जिससे रायगढ़ ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य रवि रंजन और समसाद वहा पहुंचकर गाड़ियों को आगे बढ़ाने लगे तो ओडिशा यूनियन के कुछ सदस्य और ड्राइवर रवि और समसाद के साथ रॉड से हमला कर दिए। जिससे रवि का सर फट गया। इसके साथ साथ उसकी कार में भी तोड़ फोड़ की गई।

क्षतिग्रस्त कार

इस घटना के बाद स्थानीय ट्रेलर मालिको में काफी ज्यादा आक्रोश का माहौल है। यूनियन का कहना है कि पहले ओडिशा में भी वे यह सब हरकत करते आये है। अब स्थानीय जगह आकर भी गुंडागर्दी कर रहे है।

रायगढ़ यूनियन

ट्रेलर मालिक संघ रायगढ़ ने इसकी शिकायत और FIR दर्ज करवाने भारी संख्या में पुसौर थाना पहुचे है। ओडिशा की गाड़ियां वैसे भी बिना परमिट के छत्तीसगढ़ में चल रही है और यूनियन के कहा रायगढ़ में घुसकर उनकी ऐसी हरकत यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जल्द ही यूनियन के द्वारा ओडिशा यूनियन के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए ओडिशा के गाड़ी मालिक तैयार रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026