छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

बिलासपुर। मस्तूरी-बिलासपुर मार्ग पर संत नगर के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक खाली प्लॉट में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिलासपुर में रह रहा था।

स्थानीय नागरिकों ने लालखदान के आगे सड़क किनारे गड्ढेनुमा स्थान पर शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित, FSL टीम ने शुरू की जांच

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान शव के समीप से पानी की बोतल, पर्स और गमछा सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से जरूरी भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर परीक्षण के लिए भेज दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों पर पुलिस ने अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026

लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का लिया जायजा: 10 बिस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र की दी जानकारी

छुहीपाली और कुकरदा में स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के साथ ग्रामीणों को 24 घंटे निःशुल्क नशा मुक्ति और पुनर्वास सुविधाओं से कराया गया अवगत।
नवम्बर 11, 2026