छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार में कोयला लदे ट्रेलर ने बुलेट को मारी टक्कर: सगे भाई-बहन की मौके पर मौत

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कोयले से लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुलेट सवार सगे भाई-बहन को चपेट में ले लिया। जेपीएल गेट के सामने हुंकराडीपा रोड पर हुए इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान मिलूपारा निवासी 21 वर्षीय घनश्याम डनसेना और 23 वर्षीय कुंती डनसेना के रूप में हुई है। दोनों परमेश्वर डनसेना के संतान थे। परिजनों के अनुसार, घनश्याम पढ़ाई कर रहा था, जबकि कुंती पास के एक प्लांट में काम कर परिवार की आर्थिक मदद करती थी। शुक्रवार दोपहर दोनों अपनी बुलेट (सीजी 13 बी 7520) पर सवार होकर जरूरी काम के सिलसिले में रायगढ़ के लिए निकले थे।

पीछे से मारी जोरदार टक्कर, पहियों के नीचे आने से गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों जब हुंकराडीपा रोड पर जेपीएल गेट के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर (सीजी 13 एवी 5418) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों छिटककर सड़क पर जा गिरे और ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए। सिर कुचल जाने की वजह से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, फरार चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव अहेर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और सड़क पर बाधित हुए आवागमन को बहाल कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाकारित ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है। वहीं ट्रेलर का मालिक बासनपाली निवासी टीकाराम पटेल बताया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026

लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का लिया जायजा: 10 बिस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र की दी जानकारी

छुहीपाली और कुकरदा में स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के साथ ग्रामीणों को 24 घंटे निःशुल्क नशा मुक्ति और पुनर्वास सुविधाओं से कराया गया अवगत।
नवम्बर 11, 2026

रायगढ़ जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगा उपार्जन

अवैध आवक रोकने के लिए 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे पहरा रहेगा, किसानों को 'तुंहर टोकन' मोबाइल एप से मिलेगी घर बैठे टोकन की सुविधा।
नवम्बर 11, 2026

रायगढ़ plant hadsa: आरएस इस्पात प्लांट में क्रेन से लैडर गिरने से कर्मचारी की मौत

पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित प्लांट में काम के दौरान हुआ हादसा, पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच
नवम्बर 11, 2026

खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार: मुख्य आरोपी की तलाश जारी

विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद नागपुर भागा आरोपी खरसिया लौटते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।
नवम्बर 10, 2026

मंदिर चौक में दो प्रतिष्ठानों में चोरी: सीसीटीवी का कनेक्शन काटकर लॉकर से लाखों रुपये पार

चोरों ने प्रदीप गर्ग के कार्यालय और अशोक टी कंपनी को बनाया निशाना, वारदात से पहले काटा डेयरी के कैमरे का तार
नवम्बर 10, 2026