छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस रेंज में न्यायालयों से जारी लंबित स्थाई वारंटों की तामीली के लिए चलाए गए एक माह के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत कुल 1081 स्थाई वारंट तामील किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के सभी आठ जिलों में यह अभियान चलाया गया, जिसके जरिए सालों से पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा गया है।

लंबित वारंटों के लिए तय किए गए थे जिलेवार लक्ष्य

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा रेंज के आठों जिलों में लंबित स्थाई वारंटों की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि अदालतों से जारी बड़ी संख्या में स्थाई वारंट थानों में लंबित पड़े थे और उनकी तामीली के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं हो रहे थे। इसके बाद आईजी ने जिलेवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

वारंटियों की पतासाजी के लिए आधुनिक तकनीकों की मदद ली गई। इसके साथ ही वारंटों को अंतर-थाना, अंतर-जिला, अंतर-रेंज और अंतर-राज्यीय श्रेणियों में बांटकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई ऐसे वारंटी भी मिले जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने उनके मृत्यु प्रमाण पत्र एकत्र कर संबंधित न्यायालयों में पेश किए।

बिलासपुर और मुंगेली समेत चार जिले आगे, रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के अनुसार, इस अभियान में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वारंट तामील कर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं रायगढ़ और कोरबा जिले अपेक्षित परिणाम नहीं दे सके।

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले थानों और पुलिस टीमों को पुरस्कृत करने के निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए गए हैं, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों को भविष्य में सुधार की हिदायत दी गई है। आईजी ने स्पष्ट किया कि लंबित वारंटों की संख्या न्यूनतम करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026

लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का लिया जायजा: 10 बिस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र की दी जानकारी

छुहीपाली और कुकरदा में स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के साथ ग्रामीणों को 24 घंटे निःशुल्क नशा मुक्ति और पुनर्वास सुविधाओं से कराया गया अवगत।
नवम्बर 11, 2026

रायगढ़ जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगा उपार्जन

अवैध आवक रोकने के लिए 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे पहरा रहेगा, किसानों को 'तुंहर टोकन' मोबाइल एप से मिलेगी घर बैठे टोकन की सुविधा।
नवम्बर 11, 2026

रायगढ़ plant hadsa: आरएस इस्पात प्लांट में क्रेन से लैडर गिरने से कर्मचारी की मौत

पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित प्लांट में काम के दौरान हुआ हादसा, पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच
नवम्बर 11, 2026

खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार: मुख्य आरोपी की तलाश जारी

विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद नागपुर भागा आरोपी खरसिया लौटते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।
नवम्बर 10, 2026

मंदिर चौक में दो प्रतिष्ठानों में चोरी: सीसीटीवी का कनेक्शन काटकर लॉकर से लाखों रुपये पार

चोरों ने प्रदीप गर्ग के कार्यालय और अशोक टी कंपनी को बनाया निशाना, वारदात से पहले काटा डेयरी के कैमरे का तार
नवम्बर 10, 2026

जल्दी अमीर बनने की चाह में ताऊ ने 4 साल के मासूम की हत्या: आरोपी ने निकाले शरीर के अंग

सोशल मीडिया और एआई से अंग निकालने का तरीका सीखकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
नवम्बर 10, 2026

शारीरिक दर्द और शादी की बाधा दूर करवाने के लिए झाड़फुक का सहारा: झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों की ठगी..

पीड़िता को नशीला पानी पिलाकर वारदात को दिया गया अंजाम, पूजा-पाठ और बिजनेस के नाम पर 6 लाख रुपये ऐंठने का भी आरोप। आरोपी और उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड गिरफ्तार!
नवम्बर 9, 2026