छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एसपी के आदेश के बाद शराबी है रायगढ़ पुलिस के रडार पर! बीती रात मां विहार कॉलोनी में दो शराबियों को चक्रधर नगर पुलिस ने उठाया..

रायगढ़ पुलिस ने उत्पात मचा रहे दो शराबियों को पकड़ा

रायगढ़. रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर पुलिस ने कॉलोनी में उत्पात मचा रहे दो शराबी युवकों को पकड़ कर कार्रवाई की है। दोनों युवक आधी रात को शराब पीकर मोहल्ले में उत्पात मचा रहे थे। घटना करीब 12:45 बजे की है। मोहल्ले वासियों की शिकायत पर चक्रधर नगर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार द्वारा ऐसे शराबी हो और उपद्रवियों पर प्रतिबंधित कार्यवाही करने के लिए सभी थानों और चौकियों को निर्देशित भी किया गया है।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 00:40 बजे थाना चक्रधरनगर में मां विहार कॉलोनी विजयपुर में दो व्यक्तियों के शराब पीकर कॉलोनीवासियों से गाली गलौज कर उपद्रव मचाने की सूचना दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर ने थाने से नाइट ड्यूटी अफसर एएसआई डी.पी. भारद्वाज, पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक सुशील यादव और चुड़ामणी गुप्ता के साथ विजयपुर कॉलोनी भेजा। जहां पुलिस पेट्रोलिंग मौके पर शराब के नशे में धुत्त दो व्यक्तियों को कॉलोनी के लोगों से गाली गलौज करते देखा। कुछ लोग दोनों को समझाने का प्रयास भी कर रहे थे पर वे दोनों लोगों से लड़ झगड़ रहे थे। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

चंदन गुप्ता (उम्र 28 वर्ष विजयपुर मां विहार कालोनी)

दोनों ने अपना नाम 1. चंदन गुप्ता (उम्र 28 वर्ष विजयपुर मां विहार कालोनी), 2. रवि चौहान,( उम्र 40 वर्ष, विजयपुर मां विहार कालोनी) बताया। थाना चक्रधरनगर में दोनों आरोपियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च)2 के तहत कार्यवाही किया गया है।

रवि चौहान,( उम्र 40 वर्ष, विजयपुर मां विहार कालोनी)

एसपी का आदेश

विदित है कि आबकारी एक्ट धारा 36(च)2 छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में दोषी सिद्ध पाए जाने पर आरोपियों को ₹10,000 से ₹25,000 तक जुर्माना के साथ 6 माह के लिए सजा हो सकती है । चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से कॉलोनीवासियों ने प्रसन्नता जाहिर कर पुलिस पेट्रोलिंग को धन्यवाद दिया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं साथ ही ऐसे आदतन शराबी, झगडेलू प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी करने के निर्देश हैं, जिनका पालन थाना, चौकी प्रभारीगण द्वारा किया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026