छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोतरारोड़ पुलिस ने लूटपाट के 04 आरोपियों को पकड़ा! वृन्दावंन चौक के पास 4 लडके दो स्कूटी में आये और की थी लूट

  • कोतरारोड़ पुलिस ने डीजल और मोबाइल लूटपाट मामले के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार….
  • आरोपियों ने ड्रमों में डीजल भर कर ले जा रहे हैं दो व्यक्तियों से की थी 970 लीटर डीजल और 02 मोबाइल की लूटपाट….
  • आरोपियों से डीजल बिक्री का ₹41,200, एक वीवो मोबाइल और लूटपाट में प्रयुक्त स्कूटी किया जप्त….

13 मई रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस ने पिछले साल दिसंबर माह में वृंदावन चौंक के पास कैंपर वाहन पर ड्रम में भरकर डीजल ले जा रहे दो युवकों से डीजल और मोबाइल की लूटपाट मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक लूटपाट किए डीजल खरीदी का आरोपी है।

लूटपाट की घटना को लेकर 23 दिसंबर 2023 को थाना कोतरारोड में रिपोर्टकर्ता चंद्रशेखर बी.आर. उम्र 25 वर्ष द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 दिसंबर की रात्रि करीब 10.00 बजे घडी चौक आदिवासी पेट्रोल पंप रायगढ़ से 04 प्लास्टिक के ड्रमों में 970 लीटर डीजल (कीमती ₹93,518) भरवाया था. जिसे केम्पर वाहन में लेकर अपने हेल्फर तापस मुडा के साथ ढोंगाढकेल जा रहे थे कि वृन्दावंन चौक के पास 4 लडके दो स्कूटी में आये और इनहें NH 49 हाईवे पर कलकता ढाबा के आगे ले जाकर ड्रम सहित डीजल को उतारवा लिये और दोनों के मोबाइल को छिनकर भगा दिये।

आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 392 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अपराध विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी दौरान थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर पीड़ित के बताए हुलिया एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर मामले के संदेही वैभव सिंह ठाकुर निवासी बैकुंठपुर को हिरासत में लिए.

जिसने 22 दिसंबर की रात्रि अपने साथी मोहित शर्मा, विनय उर्फ विवेक, विनायक सिंह के साथ मिलकर वृंदावन चौक के आगे लाल परी ढाबा के पास कैंपर वाहन पर डीजल ले कर जा रहे वाहन को अपने कंट्रोल में लेकर डीजल बिक्री के लिए हाईवे पर ले गए।

वाहन पर रखे डीजल ड्रम को उतरवाए और वाहन के ड्राइवर और हेल्पर का मोबाइल लूटकर उन्हें लगा दिए और लूटपाट किए 970 लीटर डीजल को खीरसागर के घर ले जाकर ब्रिकी किए। डीजल बिक्री का रूपयों को आपस में बांट लेना बताया ।

पुलिस ने आरोपी वैभव सिंह ठाकुर के मेमोरेंडम पर ₹12,700 नगद और एक वीवो मोबाइल, आरोपी विनायक सिंह से घटना में प्रयुक्त स्कूटी MP 04 SL 5552 एवं नगद रुपए 14500, आरोपी विनय उर्फ विवेक से 14,000 रुपए तथा आरोपी खीरसागर के मोबाइल पर फोन-पे की 4 ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट जिसमें आरोपियों को रुपए भेजने का उल्लेख है को जप्त किया गया है। लूटपाट का आरोपी मोहित शर्मा फरार है । मामले में धारा 411 आईपीसी विस्तारित कर कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपियों से कुल ₹41,200 , एक स्कुटी, एक मोबाइल जप्त कर रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर लूटपाट के अपराध में माल मुल्जिम पतासाजी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई कुसुम कैवर्त, हेमसागर पटेल, हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार राय, प्रेम सिदार, कांस्टेबल संदीप कौशिक, राजेश खांडे, संजय केरकेट्टा और चंद्रेश पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026