छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार में किराये के मकान में चल रहा था रैकेट, संचालक गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने केलो विहार इलाके में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने एक किराये के मकान में दबिश देकर रैकेट संचालित करने के आरोप में 52 वर्षीय गोविंद साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में 18 नवंबर को की गई। पुलिस टीम ने मौके से ग्राहकों से लिए गए 2,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पाइंटर भेजकर की गई घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी कि बोईरदादर विजयपुर का निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के जरिए अनैतिक देह व्यापार चला रहा है। इस सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाने की टीम गठित की गई।

पुलिस ने योजना बनाकर एक पाइंटर (फर्जी ग्राहक) को मकान के अंदर भेजा। पाइंटर द्वारा पूर्व निर्धारित संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने चारों तरफ से मकान को घेरकर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मिला, वहीं एक कमरे में एक युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।

पूछताछ में हुआ खुलासा, कई धाराओं में केस दर्ज

पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि आरोपी उसे पैसे देकर इस अनैतिक कार्य के लिए लाया था। वहीं आरोपी गोविंद साहू ने स्वीकार किया कि पैसों की तंगी के चलते वह इस गतिविधि में शामिल हुआ था।

थाना चक्रधरनगर में आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में चक्रधरनगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा सहित उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और महिला आरक्षकों की भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

मामूली सी बात पर पति ने की पत्नी की हत्या: आरोपी गिरफ्तार! न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

शराब के नशे में लौटते समय हुए विवाद के बाद डंडे से पिटाई और गला दबाकर हत्या का मामला, मृतका की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने की कार्रवाई
नवम्बर 19, 2026

दिवाली की रात पटाखा फोड़ने पर विवाद: युवक का अपहरण कर मारपीट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दीपावली की रात हुए विवाद के बाद घर में घुसकर की थी मारपीट, पुलिस दबाव में आरोपी ने न्यायालय में किया था आत्मसमर्पण
नवम्बर 17, 2026

शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 70 लाख की ठगी: मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार

रायगढ़ साइबर थाना पुलिस ने फरार चल रही मीरा सोनवानी को ग्राम जतरी से पकड़ा, बेटी के साथ मिलकर ग्रामीण महिलाओं को फंसाने का आरोप
नवम्बर 17, 2026

RIG तड़का: ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के भव्य मंच पर आदिवासी सांसद को ही कर दिया ‘म्यूट’! धरमजयगढ़ में अपने ही घर बेगाने राधेश्याम राठिया!

'VVIP' भीड़ में इस कदर खोए रायगढ़ के सांसद कि सीएम को स्मृति चिन्ह देने के लिए भी तीन बार लगानी पड़ी आवाज। अपने क्षेत्र की जनता को मंच से बधाई देने का भी नहीं मिला अधिकार! हार की हैट्रिक वाली सीट पर अपने ही आदिवासी सांसद को खामोश रखने की ये कौन सी रणनीति ?
नवम्बर 17, 2026

भारत में परिजनों को छोड़ने चढ़े 13 लोग अंदर ही फंसे: रेलवे ने वसूला 36,140 रुपये जुर्माना

ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने के चलते ट्रेन से उतर नहीं सके लोग, टूंडला कंट्रोल रूम की सूचना पर रेलवे ने की कार्रवाई।
नवम्बर 17, 2026

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026