छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 70 लाख की ठगी: मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार

रायगढ़। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कम समय में भारी मुनाफा और रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना रायगढ़ ने इस मामले में फरार चल रही एक और आरोपी मीरा सोनवानी (57 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मीरा सोनवानी इस ठगी कांड की मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां है।

पुलिस के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी मीरा सोनवानी अपनी बेटी मेनका के साथ मिलकर गांव की महिलाओं को शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित करती थी। वह महिलाओं से रकम एकत्र कर जमा कराने में सहयोग करती थी, जिसके बदले में मेनका उसे 5,000 से 10,000 रुपये तक कमीशन के रूप में देती थी।

मुनाफे का भरोसा देकर ऐंठे 70.77 लाख रुपये

ग्राम जतरी निवासी हारा बाई निषाद (36 वर्ष) और गांव की अन्य महिलाओं ने इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, मेनका सारथी का विवाह सक्ती जिले के ग्राम बरतुंगा निवासी अक्षय सारथी से हुआ है। मेनका जब भी अपने मायके जतरी आती थी, तो महिलाओं को बताती थी कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। उसने भरोसा दिलाया था कि यदि रकम दोगुनी नहीं हुई तो वे अपनी गारंटी पर पूरी रकम वापस करेंगे।

इस झांसे में आकर महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम देनी शुरू कर दी। 06 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच केवल हारा बाई निषाद से 17 लाख 53 हजार रुपये तथा अन्य महिलाओं से मिलाकर कुल 70 लाख 77 हजार 901 रुपये ले लिए गए। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए कुछ महिलाओं को मुनाफे की रकम लौटाई गई, लेकिन बाद में मूलधन और मुनाफा दोनों देना बंद कर दिया गया। महिलाओं द्वारा पैसे मांगने पर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी गई। कई पीड़ितों ने अन्य बैंकों से कर्ज लेकर यह रकम निवेश की थी, जिसकी किस्तें वे अब तक भर रही हैं।

जांच में खुली साजिश, गिरोह के अन्य सदस्य पहले ही पकड़े गए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। 22 जुलाई 2026 को साइबर थाने में मेनका सारथी, अक्षय सारथी और मीरा सोनवानी के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच में आरोपी महिला के तीन बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने 06 अक्टूबर को बरतुंगा में दबिश देकर मुख्य आरोपी मेनका सारथी को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में सामने आया कि रायगढ़ के ढिमरापुर में किराये के मकान में रहने के दौरान मेनका की पहचान आमगांव (तमनार) निवासी मिनकेतन सिदार (40 वर्ष) से हुई थी, जिसने लोगों से निवेश के नाम पर रकम ऐंठने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मिनकेतन सिदार और मेनका के पति अक्षय सारथी को तमनार क्षेत्र से पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया था।

मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश देकर गिरफ्तारी

घटना के बाद से मीरा सोनवानी फरार चल रही थी। साइबर थाने की टीम को मुखबिर से उसके ग्राम जतरी में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसके बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं और फरार आरोपियों की तलाश में विवेचना जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि शेयर मार्केट में कम समय में असामान्य मुनाफा या रकम दोगुनी करने का दावा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

दिवाली की रात पटाखा फोड़ने पर विवाद: युवक का अपहरण कर मारपीट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दीपावली की रात हुए विवाद के बाद घर में घुसकर की थी मारपीट, पुलिस दबाव में आरोपी ने न्यायालय में किया था आत्मसमर्पण
नवम्बर 17, 2026

RIG तड़का: ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के भव्य मंच पर आदिवासी सांसद को ही कर दिया ‘म्यूट’! धरमजयगढ़ में अपने ही घर बेगाने राधेश्याम राठिया!

'VVIP' भीड़ में इस कदर खोए रायगढ़ के सांसद कि सीएम को स्मृति चिन्ह देने के लिए भी तीन बार लगानी पड़ी आवाज। अपने क्षेत्र की जनता को मंच से बधाई देने का भी नहीं मिला अधिकार! हार की हैट्रिक वाली सीट पर अपने ही आदिवासी सांसद को खामोश रखने की ये कौन सी रणनीति ?
नवम्बर 17, 2026

भारत में परिजनों को छोड़ने चढ़े 13 लोग अंदर ही फंसे: रेलवे ने वसूला 36,140 रुपये जुर्माना

ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने के चलते ट्रेन से उतर नहीं सके लोग, टूंडला कंट्रोल रूम की सूचना पर रेलवे ने की कार्रवाई।
नवम्बर 17, 2026

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026