छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भारत में परिजनों को छोड़ने चढ़े 13 लोग अंदर ही फंसे: रेलवे ने वसूला 36,140 रुपये जुर्माना

टूंडला। बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में अपने परिजनों को छोड़ने और सामान रखने चढ़े 13 लोगों को बिना टिकट यात्रा के आरोप में 36,140 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है। ट्रेन का ऑटोमैटिक डोर सिस्टम सक्रिय होने और दरवाजे बंद हो जाने की वजह से ये लोग समय पर बाहर नहीं निकल सके और ट्रेन रवाना हो गई।

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, यह घटना 15 नवंबर को ट्रेन संख्या 22415 बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई। परिचालन सुरक्षा कारणों से वंदे भारत के दरवाजे अपने आप बंद हो जाते हैं, जिसके चलते ये लोग उतरने से पहले ही ट्रेन के अंदर फंसे रह गए।

टूंडला कंट्रोल रूम की सूचना पर हुई टिकट जांच

टूंडला कंट्रोल रूम द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में मुख्य टिकट चेकिंग निरीक्षक (सीटीआई) ने जांच की।

निरीक्षण के दौरान 12 वयस्क और एक बच्चा बिना वैध टिकट के सफर करते मिले। रेलवे नियमों के तहत उन्हें अनधिकृत यात्री माना गया और उनसे तय किराए तथा जुर्माने के रूप में कुल 36,140 रुपये की वसूली की गई।

ट्रेन में अनाधिकृत प्रवेश पर रेलवे की हिदायत

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वैध यात्रा टिकट वाले यात्रियों को ही ट्रेन में चढ़ने की अनुमति है। रेलवे ने स्टेशन आने वाले लोगों से अपील की है कि वे वैध प्लेटफॉर्म टिकट के साथ ही परिसर में आएं और परिजनों को विदा करने के लिए ट्रेन के डिब्बों में चढ़ने से बचें।

अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों में सुरक्षा कारणों से ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने की व्यवस्था है। ऐसे में ट्रेन छूटने के बाद अंदर रहने वाले किसी भी व्यक्ति को रेलवे नियमों के तहत भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026