छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया के जंगल में मिला अपनी मां से बिछड़ा कोटरी का शावक!

रायगढ़। जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र के जंगल में अपनी मां से बिछड़े कोटरी शावक को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित अपने पास रखा है। इस कोटरी शावक को कुछ दिनों बाद बिलासपुर के कानन पेंडारी में छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार खरसिया वन परिक्षेत्र के गुर्दा बीट के रसियामुडा जंगल में तीन-चार दिन पहले लकड़ी बिनने गए ग्रामीणों को जंगल में अपनी मां से बिछड़े एक कोटरी का शावक मिला था। जिसके बाद ग्रामीण उसे अपने घर ले आए थे। इस बात की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को लगी।

इसके बाद उन्होंने तत्काल ग्रामीण के घर से कोटरी शावक को अपने कब्जे में ले लिया। शावक को रेंजर गोकुल प्रसाद यादव के मकान में रखकर उसकी देखरेख की जा रही है। कोटरी शावक अभी बहुत छोटा है इसलिए आने वाले कुछ दिनों बाद उसे बिलासपुर के कानन पेंडारी में ले जाकर छोड़े जाने की बात कही जा रही है।

इस संबंध में खरसिया रेंजर गोकुल प्रसाद यादव ने बताया कि कोटरी शावक अभी काफी छोटा है। इस स्थिति में अगर उसे अभी बिलासपुर के कानन पेंडारी भेजते हैं, तो लंबा सफर होने की वजह से उसकी हालत बिगड़ सकती है। कोटरी शावक अभी छोटा है उसकी बेहतर ढंग से देखरेख करने के लिये रखा गया है। कुछ दिनों बाद बिलासपुर के कानन पेंडारी में छोड़ दिया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026