छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घंटे भर के भीतर दो बड़े सड़क हादसों से दहला रायगढ़! दोनों चक्रधर नगर क्षेत्र में! दो लड़को की स्पॉट डेथ ! एक सीरियस !

Raigarh Shaken by Road Accidents: चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में घंटे भर के भीतर दो बड़े हादसे हुए हैं। पहली घटना रेगड़ा और गोवर्धनपुर के बीच बंजारी मंदिर के नजदीक हुई है, वहीं दूसरी दर्दनाक घटना पंचधारी केलो नदी के नजदीक ऐश्वर्यम कॉलोनी के सामने हुई है।

दोनों सड़क हादसों की तस्वीर

पहली घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, तो वहीं दूसरी घटना में बाइक सवार दोनों युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

पहली घटना

सड़क हादसों की तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार, गोवर्धनपुर के पास हुई घटना में बाइक सवार युवक तेज गति से गोवर्धनपुर की ओर जा रहा था। तभी खेत की ओर से मिट्टी लेकर आ रहा ट्रैक्टर सड़क की ओर चढ़ रहा था। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक सवार युवक बाइक से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर से जा टकराया। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के मुताबिक घायल युवक गोवर्धनपुर का ही रहने वाला है। नाम अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

दूसरी घटना

सड़क हादसों की तस्वीर

दूसरी घटना शहर से लगे पंचधारी के पास ऐश्वर्यम कॉलोनी के सामने हुई है। डंपर की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हुई है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण पहले से ही कॉलोनी वासी और आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश था, जो घटना के बाद अब भड़क उठा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026