छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रक ने सायकल सवार को रौंदा! देर रात तक चला चक्काजाम! गढ़उमरिया-पुसौर मार्ग की घटना..

रायगढ़। एक ट्रक चालक ने बीती रात लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक सायकल सवार चौकीदार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण लोगों ने चक्काजाम किया, जो देर रात तक चला। घटना की गढ़उमरिया-पुसौर मार्ग में स्थित सेफ्टी फायर कालेज के पास की है.

जानकारी के अनुसार जुटमिल थाना क्षेत्र के गढ़उमरिया के पोबियापारा निवासी बालकराम गुप्ता पिता महादेव गुप्ता (52 वर्ष) मेनरोड में स्थित अनुपम मेघा इलेक्ट्रानिक में विगत कई साल से रात में चौकीदारी का काम करता था, जिससे हर दिन शाम को उक्त दुकान पहुंच जाता था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपने घर से साइकिल लेकर दुकान में चौकीदारी करने के लिए जा रहा था।

शाम करीब 7.15 बजे गढ़उमरिया-पुसौर मार्ग में स्थित सेफ्टी फायर कालेज के पास पहुंचा था कि रायगढ़ की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 6947 के चालक ने लापवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पोबियापारा सहित गढ़उमरिया के बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटमिल पुलिस को देते हुए शव को सड़क में रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए जुटमिल थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को काफी समझाईश देने का प्रयास रहे, लेकिन इसके बाद भी इनका प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा। साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, साथ ही शनिवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा है।

मुआवजा व वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग

बीती रात भारी वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा व इस मार्ग में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर चक्काजाम कर दिया था, जो रात करीब एक बजे तक चला, वहीं मौके पर ही शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि 25 हजार और वाहन मालिक की तरफ से राशि दिए जाने के बाद चक्काजाम को समाप्त किया। साथ ग्रामीणों का कहना है कि गढ़उमरिया रोड सिंग्गल है, इस कारण इसमें भारी वाहनों के आने से हमेशा हादसे का भय बना रहा है। ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

जुटमिल के थाना प्रभारी मोहन भारद्धाज का कहना है कि बीती रात ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हुई थी, जिससे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया था, जिससे तात्कालिक राशि दिए जाने के बाद मामला शांत हो गया है। वहीं ट्रक चालक को भी पकड़ लिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026