छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डिजिटल क्रॉप सर्वे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में अव्वल, 87 प्रतिशत कार्य के साथ प्रथम स्थान

डिजिटल क्रॉप सर्वे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में अव्वल, 87 प्रतिशत कार्य के साथ प्रथम स्थान

सरसींवा और भटगांव में 93 प्रतिशत से अधिक सर्वे पूर्ण, जिले में अब तक 47 हजार 350 प्लॉटों का सर्वे

सारंगढ़, 7 सितंबर 2026। डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के प्रभावी और बेहतर क्रियान्वयन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट में जिले ने 87 प्रतिशत कार्य के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे में सर्वाधिक कार्य करने वाले प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहले स्थान पर है, जबकि खैरागढ़ 86 प्रतिशत के साथ दूसरे और कोरिया 81 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को प्रशासन द्वारा लगातार प्राथमिकता देते हुए मैदानी स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। 6 सितंबर 2026 को शाम 4.30 बजे तक की तहसीलवार प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 53 हजार 524 प्लॉटों के विरुद्ध 47 हजार 350 प्लॉटों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है, जो 88.45 प्रतिशत है। जिले में 35 हजार 476 सर्वे अनुमोदित किए जा चुके हैं और अनुमोदन की प्रगति 74.93 प्रतिशत दर्ज की गई है।

तहसीलवार प्रगति भी उत्साहजनक

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले की सभी छह तहसीलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य तेजी से जारी है। सारसींवा तहसील ने सर्वे कार्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8 हजार 187 प्लॉटों में से 7 हजार 653 प्लॉटों का सर्वे पूर्ण कर 93.27 प्रतिशत प्रगति हासिल की है। यहां 5 हजार 348 सर्वे अनुमोदित किए गए हैं।

इसी प्रकार भटगांव तहसील में कुल 6 हजार 235 प्लॉटों के विरुद्ध 5 हजार 847 प्लॉटों का सर्वे पूर्ण किया गया है, जो 93.15 प्रतिशत है। तहसील में 3 हजार 748 सर्वे अनुमोदित किए जा चुके हैं।

जिले की सबसे बड़ी तहसीलों में शामिल सारंगढ़ तहसील में कुल 16 हजार 134 प्लॉटों के विरुद्ध 14 हजार 32 प्लॉटों का सर्वे पूर्ण कर 88.60 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। यहां 12 हजार 61 सर्वे अनुमोदित किए गए हैं और अनुमोदन प्रतिशत 84.36 प्रतिशत है।

सारिया तहसील में कुल 5 हजार 491 प्लॉटों के विरुद्ध 4 हजार 647 प्लॉटों का सर्वे पूर्ण किया गया है, जिससे तहसील की सर्वे प्रगति 86.64 प्रतिशत पहुंच गई है। यहां 3 हजार 258 सर्वे अनुमोदित किए गए हैं।

वहीं बिलाईगढ़ तहसील में कुल 7 हजार 876 प्लॉटों में से 6 हजार 745 प्लॉटों का सर्वे पूर्ण कर 85.49 प्रतिशत प्रगति हासिल की गई है। तहसील में 5 हजार 132 सर्वे अनुमोदित किए जा चुके हैं।

इसी तरह बरमकेला तहसील में कुल 9 हजार 626 प्लॉटों के विरुद्ध 8 हजार 136 प्लॉटों का सर्वे पूर्ण किया गया है, जो 84.49 प्रतिशत है। यहां 5 हजार 910 सर्वे अनुमोदित किए जा चुके हैं।

शत-प्रतिशत लक्ष्य तक जारी रहेगी तेजी

जिले की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर पद्मिनी भाई साहू ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने तक इसी गति और गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्लॉटों के सर्वे कार्य में तेजी लाने तथा प्रदेश में जिले की अग्रणी स्थिति को लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

असंगठित श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने 6 सितंबर को सिंदूर पार्क में लगेगा विशेष शिविर

साप्ताहिक बाजार के छोटे दुकानदारों और असंगठित कामगारों के पंजीयन के लिए प्रशासन का विशेष अभियान
सितम्बर 5, 2026

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड सब्जियों की खेती: किसान ने 0.400 हेक्टेयर में कमाया 2.80 लाख का शुद्ध मुनाफा

ड्रिप और मल्चिंग तकनीक से जंगल किनारे अनुपयोगी जमीन को बनाया उपजाऊ, 187 क्विंटल सब्जियों का रिकॉर्ड उत्पादन
सितम्बर 5, 2026

रायगढ़ में कॉलोनाइजरों पर शिकंजा: 11 वर्षों में स्वीकृत कॉलोनियों में EWS जमीन की जांच शुरू, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

गरीबों की जमीन पर खेल करने वाले बिल्डरों की अब खैर नहीं, प्रशासन ने दिए कड़े जांच के आदेश
सितम्बर 5, 2026

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल: शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ के स्कूल भवन का भूमिपूजन हुआ, सकरबोगा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
सितम्बर 5, 2026

उड़ीसा से यूपी जा रहा अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! 8 गिरफ्तार और 61 लाख का माल जब्त

लैलूंगा और सरिया पुलिस की संयुक्त घेराबंदी में तीन कारों समेत उत्तर प्रदेश का शातिर गांजा सिंडिकेट बेनकाब
सितम्बर 5, 2026

मातृ-शिशु योजनाओं की जमीनी हकीकत: रायगढ़ में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए सख्त निर्देश, शिविरों में बनेंगे जरूरी दस्तावेज
सितम्बर 4, 2026

रायगढ़ में 14 सितंबर से चक्रधर समारोह: कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा और उषा बारले बिखेरेंगे कला के रंग

10 दिनों तक रामलीला मैदान में शास्त्रीय संगीत, लोककला और नृत्य का सजेगा राष्ट्रीय मंच
सितम्बर 4, 2026