छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दोनों का घर था आना जाना! एक दिन किया प्रपोज मगर दिल में था खोट… घर वालो ने भेजा जेल

रायगढ़। तमनार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। युवक पर एक नाबालिक लड़की की माँ ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसकी नाबालिक लड़की को प्रेमजाल में फसाया और कई बार उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये।

इस बारे पुलिस ने बताया कि कल बालिका की मां द्वारा थाना तमनार में आरोपित नूतन चौहान (27 साल) के विरूद्ध पिछले 4 महीनों से नाबालिक का शारीरिक शोषण करने संबंधी लिखित आवेदन दिया गया था। प्रार्थीया बताई कि युवक नूतन चौहान का इसके घर आना जाना था। बच्चे भी नूतन के घर जाते थे।

पिछले दिनों बड़ी लडकी बताई कि 20 दिसंबर के दोपहर नूतन चौहान के घर गई थी. जहां नूतन ने उसे प्रपोज़ किया और कहा कि शादी कर अच्छे से रखूंगा, इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद भी कई बार संबंध बनाया है। किशोरी के घरवालों ने लोक लाज से बचने नूतन चौहान को लड़की से शादी करने को लेकर चर्चा किये। नूतन चौहान शादी से साफ इंकार कर दिया।

नाबालिग का शारीरिक शोषण के संबंध में प्राप्त आवेदन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा तत्काल आरोपित नूतन चौहान (27 साल) पर अप.क्र. 124/2024 धारा 376,376(2)(n) IPC 6 Pocso Act के तहत अपराध कायम कर महिला विवेचक से पीड़ित किशोर बालिका का कथन, मेडिकल कराकर एक टीम आरोपी गिरफ्तारी के लिए रवाना किये। आरोपी नूतन चौहान को पुलिस ने अपराध कायम करने के कुछ देर बाद ही हिरासत में लिया गया। जिसे विधिवत मेडिकल कराकर गिरफ्तार किया गया और गुरुवार दोपहर न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026