छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कॉलेज पढ़ने आयी खरसिया की युवती के साथ बर्थडे पार्टी में बलात्कार! चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार!

रायगढ़। कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती के साथ एक युवक द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है. युवक से उसकी जान पहचान थी. जिसका फायदा उठाकर उसने उसे एक दोस्त की बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। युवक इतने पर ही नहीं रुका, कुछ महीने बाद उसके घर जाकर भी दुबारा बलात्कार किया।

पुलिस ने इस बारे बताया कि 27 जनवरी को थाना चक्रधरनगर में खरसिया थाना क्षेत्र की युवती द्वारा छोटे अतरमुडा क्षेत्र के विशाल मंडल के विरुद्ध आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। महिला संबंधी अपराधों में समयसीमा पर कार्यवाही के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा तत्काल आरोपी विशाल मंडल को छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

पीड़ित युवती बताई कि खरसिया क्षेत्र की रहने वाली है। 2017 में स्थानीय कॉलेज में पढ़ने के दौरान एक दोस्त के माध्यम से विशाल मंडल से जान पहचान हुई थी. दोनों में सामान्य बातचीत होती थी. 2018 में अपने गांव चली गई. बीच-बीच में विशाल से बातचीत होती थी।

जनवरी 2023 में अपनी मां के साथ वापस रायगढ़ आकर किराए मकान में रहने लगे. विशाल मंडल से भेंट मुलाकात, मोबाइल पर बातचीत होटी रहती थी। 1 फरवरी 2023 को विशाल मंडल एक दोस्त के बर्थडे में बहाने से बुलाया और उसी रात उस मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी को नहीं बताने के लिए माफी मांगने लगा. लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताई। उसके बाद 1अगस्त को विशाल मंडल फिर किराए मकान में आकर दुष्कर्म किया और बदनाम करने की धमकी देने लगा. जिससे परेशान होकर घर में सलाह मशवरा कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपित युवक स्थानीय और नामजद होने से तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा अपने स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया और आरोपी विशाल मंडल पिता स्वर्गीय विश्वनाथ मंडल 23 साल निवासी मिश्रा गली टीवी टावर छोटे अतरमुडा रायगढ़ को हिरासत में लिया गया व आज दुष्कर्म की अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026