छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दोस्त की बहन को प्रेमजाल में फसाकर महीनो लुटाता रहा उसकी आबरू ! रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल..

रायगढ़। दोस्त की बहन को शादी के सपने दिखाकर उसकी आबरू से खेलने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्यवाही की है।

मिली जानकारी के अनुसार,16 जनवरी 2024 को थाना लैलूंगा में स्थानीय युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर उसके गांव के परमेश्वर यादव (23 साल) के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर करीब 6 माह से शारीरिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई । थाने की महिला उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार द्वारा पीड़ित युवती से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया, जिसमें युवती बताई कि परमेश्वर यादव का उसके भाई से मित्रता थी । परमेश्वर का घर आना-जाना था, करीब एक साल पहले परमेश्वर द्वारा पसंद करता हूं, शादी करूंगा कह कर पिछले साल फ़रवरी माह में गांव के पास जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया था। जिसके बाद भी कई बार परमेश्वर शारीरिक संबंध बनाया है । इसी बीच परमेश्वर कमाने चेन्नई चला गया था, पर परमेश्वर जब भी गांव आता तो मिलने बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था।

शादी से कर दिया इंकार

इसी महीने परमेश्वर चेन्नई से वापस गांव आया है। जिसे अपनी परिस्थिति बता कर जल्द शादी करने बोली तो परमेश्वर शादी से साफ इंकार कर दिया । तब युवती अपने घरवालों को दोनों के संबंधों के विषय में जानकारी दी । घर परिवार वाले गांव में पंचायत मीटिंग कराये, वहां भी परमेश्वर शादी से इंकार कर मीटिंग से भाग गया । परिवार में सलाह मशवरा होकर 16 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी । आरोपी परमेश्वर यादव के विरुद्ध थाना लैलूंगा में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

मामला दर्ज होने पर फरार हुआ था आरोपी

थाने में अपराध कायम होने की जानकारी पर परमेश्वर यादव गांव से फरार होकर अपने रिश्तेदारों के घर शरण लेने लुक छिप रहा था जिसे कल थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा मुखबिर सूचना पर पत्थलगांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । आरोपी को आज लैलूंगा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड प्राप्त करने घरघोड़ा न्यायालय भेजा गया है ।

गिरफ्तारी में इनकी की रही भूमिका

आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में टीआई मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सोमुश गोस्वामी, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, मन्नू लाल खड़िया की अहम भूमिका रही है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस महिला और नाबालिगों से संबंधित अपराधों में संवेदशीलता बरतते हुए त्वरित कार्यवाही की जा रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026