छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दोस्त ने लगाया चूना: अपने मोबाइल में योनो ऐप्प डाउनलोड कर निकाले लाखो रूपये!

रायगढ़। रायगढ़ के एक ग्रामीण इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की कि उसके दोस्त ने अपने मोबाइल नंबर को उसके खाते से जोड़कर धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से 1.66 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। आरोपी ने बैंकिंग लेनदेन में सहायता करके पीड़ित का विश्वास हासिल कर लिया था और उसके बैंक खाते तक पहुंच बना ली थी, और बाद में चालाकी से धनराशि स्थानांतरित कर ली थी। पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल डिप्टी एसपी के निर्देशन में पुलिस विभाग ने मामले की सख्ती से पैरवी की.

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बतया कि 07 अप्रैल को थाना तमनार में ग्राम रोडोपाली निवासी करमानंद राठिया (40 साल) द्वारा उसके बैंक खाते से ₹1,66,000 को उसके परिचित गांव के वासुदेव चौहान द्वारा धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर कर हड़प लिए जाने की आवेदन देकर शिकायत किया गया। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा आरोपित वासुदेव चौहान पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

पीड़ित करमानंद राठिया ने बताया कि उसने पिछले साल अपनी जमीन 6 लाख रुपए में बेची थी। बैंक कार्य की ज्यादा समझ नहीं होने पर वह अपने साथी गांव के वासुदेव चौहान को बैंक लेकर जाता था। जनवरी 2023 को करमानंद राठिया अपने बैंक अकाउंट को अपडेट करने और मोबाइल नंबर लिंक करने SBI तमनार बैंक वासुदेव चौहान ले गया था। वासुदेव चौहान लालच में आकर उसके साथी करमानंद के खाते के रुपए हड़पने के लिए करमानंद का मोबाइल नंबर ना देकर अपना मोबाइल नंबर दे दिया।

इसके कुछ दिनों बाद वासुदेव चौहान फिर करमानंद को बैंक पासबुक लेकर बैंक ले गया और अपने मोबाइल में योनो एप डाउनलोड कराया और धीरे-धीरे (जनवरी-सितंबर तक) वासुदेव चौहान अपने खाते में कुल 1,66,000 रुपए ट्रांसफर कर लिया था। कुछ दिनों पहले जब करमानंद बैंक रूपये निकालने गया तो उसे खाते से लगातार रूपये ट्रांसफर होने की जानकारी मिली तब उसने डिटेल निकलवाये तो दंग रह गया।

तमनार पुलिस धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर आरोपी वासुदेव चौहान 42 साल निवासी रोडोपाली थाना तमनार के विरूद्ध ठोस साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को धोखाधड़ी के अपराध क्रमांक 114/2024 धारा 420 आईपीसी में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी(साइबर सेल) अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर, हेड कांस्टेबल देव प्रसाद राठिया एवं स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026