छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नामांकन रैली के बहाने रायगढ़ में भाजपा का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे! कांग्रेस नेता बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश..

रायगढ़। सोमवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय में भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं की जंगी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी सभा में ललकारते हुए रायगढ़ जिले में चुनावी जंग का ऐलान कर दिया।

भाजपा की नामांकन रैली

विजय विश्वास रैली को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कथित भ्रष्ट नीतियों को जहां चुन-चुन कर गिनाया, वही भूपेश बघेल पर सीधा वार करते हुए कह दिया कि रायगढ़ आकर कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के बदले मुझ पर कहर बरपाने का आरोप बढक़र जनता का ध्यान भटकने की कोशिश में है, लेकिन छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। झूठे वादे करने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। करीब 10 हजार की भीड़ वाली सभा में ओपी चौधरी ने यह अभी ऐलान किया कि कांग्रेस के लुभावने घोषणा के झांसे में आने की जरूरत नहीं है कांग्रेस से अच्छा घोषणा भाजपा का होगा।

रामलीला मैदान में सभा

रायगढ़ के रामलीला मैदान में भाजपा ने विजय विश्वास रैली की आड़ में चुनावी जंग का शंखनाद कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अगुवाई में रायगढ़ जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से नामांकन फार्म जमा किया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में चुनावी सभा को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा सीट के प्रत्याशी ओपी चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित किया। चारों विधानसभा क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने इस चुनावी सभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जहां आरोपी की झड़ी लगा दी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के इन 5 वर्षों में घोटाला ही घोटाले हुए। उन्होंने सरकार की विफलताओं को गिरते हुए कहा कि 5 सालों में छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले का विकास रुक गया है।

भाजपा रैली

उन्होंने बताया कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के 15 वर्ष उपलब्धियां से भरे हैं। रायगढ़ जिले में केलो सिंचाई बांध, मेडिकल कॉलेज के अलावा आरओबी सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर भाजपा सरकार की देन है। ओपी चौधरी ने कहा कांग्रेस के इस सरकार की विदाई तय है। मुख्यमंत्री रायगढ़ आने पर अपनी उपलब्धियां नहीं बताते, बल्कि मुझ पर कहर बरपाने का आरोप लगाते हैं। मुख्यमंत्री के जवाब देना पड़ेगा की केलो बांध से किसानों के खेतों तक पानी क्यों नहीं पहुंच पाई, कांग्रेस सरकार सरिया क्षेत्र के 12 पंचायत के लोग सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नई जाना चाहते थे। उन्हें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भेज दिया। भाजपा की सरकार आई तो सरिया क्षेत्र के उन पंचायत को रायगढ़ जिले में वापस लाने का काम करेंगे।

16 लाख गरीबों को पीएम आवास से वंचित करने वाली कांग्रेस सरकार से जनता जवाब मांग रही है, लेकिन मुख्यमंत्री इन सबसे बचते हुए उल्टा मुझ पर आरोप मढऩे में जुटे रहे।

सभा को संबोधित करते चौधरी

उन्होंने कहा रायगढ़ में नए विजन के साथ काम करेंगे। ओपी चौधरी ने कहा कि रिंग रोड का निर्माण हो या बस्तर के नालंदा परिसर की तरह इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो, करेंगे। फिर विधायक निधि से निर्माण एवं विकास कार्य क्षेत्र के मंडल स्तर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप किया जाएगा।

चुनावी सभा को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम आवास के लिए पहले केंद्र सरकार 75 हजार देती थी, मोदी जी ने डेढ़ लाख बढ़ाया, किंतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 16 लाख पीएम आवास का निर्माण रोक कर दिया। उन्होंने कहा मोदी जी ने रायगढ़ जिले को करोड़ों रुपए डीएमएफ फंड का दिया, लेकिन यहां बड़े पैमाने पर बंदरबाट कराया गया। भाजपा की चुनावी सभा के बाद रामलीला मैदान से नामांकन जमा करने कलेक्ट्रेट जाने के लिए जंगी रैली निकाली। जिसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

नामांकन रैली

लेन-देन पर ओपी ने ली चुटकी, नहीं चलेगा भ्रष्टाचार

चुनावी सभा में ओपी चौधरी ने सरकारी कर्मचारियों में लेन-देन पर चुटकी ली, उन्होंने कहा कि जमीन सीमांकन बटवारा जैसे काम के लिए कांग्रेस और कांग्रेस की इस सरकार के इन 5 वर्षों में बड़े पैमाने पर वसूली की गई। उन्होंने बताया कि एक एसडीम से जब इस बारे में पूछा तो उसने स्वीकार किया और कहा कि कांग्रेस नेताओं को हर महीने मोबाइल की तरह रिचार्ज करना पड़ता है। कभी-कभी तो टॉप अप भी करना पड़ता है।ओपी चौधरी की इस बात को लेकर मौजूद जनसभा में समर्थन के लिए खूब तालियां बजी। ओपी ने कहा कांग्रेस शासन काल में अधिकारी कर्मचारी भी परेशान है। वे भी इस सरकार की विदाई चाह रहे हैं। साथ ही उन्होंने चुनावी सभा में ऐलान किया कि भाजपा की सरकार आने पर इस तरह के भ्रष्टाचार बंद हो जाएंगी।

कांग्रेस नेता बलबीर शर्मा ने जय श्री राम का नारा लगाकर किया भाजपा प्रवेश

रामलीला मैदान में विजय संकल्प विश्वास रैली के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता बलबीर शर्मा ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए अपने सैकड़ों साथियों के साथ विधिवत भाजपा प्रवेश किया। कांग्रेस के थिंक टैंक माने जाने वाले बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।बलबीर शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र में विगत तीन दशकों तक अपनी सेवाएं दी एवम विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास व युवा बेरोजगारों के स्वरोजगार के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे। सन् 1984 में भारी वोट से जीतने वाले बलबीर शर्माकॉमर्स कॉलेज में छात्र संघ के लोकप्रिय अध्यक्ष रहे। रायगढ़ के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों को लेकर बलबीर शर्मा में लगातार 89 दिनों तक रायगढ़ की जनता के साथ आंदोलन व अनशन किया था। उनके अथक प्रयास से इनकी मांगे रायगढ़ के विकास के लिए मान्य की गई। श्री शर्मा का नाम रायगढ़ बौद्धिक वर्ग में शुमार है। गंभीर और सुलझे व्यक्तित्व के धनी बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश निश्चित रूप से भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है। यह बताना लाजमी होगा कि जोगी खेमे के मजबूत कांग्रेस नेता माने जाते है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026