छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

रायगढ़। रायगढ़ में उद्योगों के नाम पर विकास का बड़ा ढिंढोरा पीटा जाता है। लेकिन ज़मीनी हकीकत इस चमकीले फरेब से एकदम उलट है। रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-49) पर बसा कुनकुनी गांव इसका जीता-जागता सुबूत है। यहां विकास नहीं, बल्कि कोयले की काली धूल और मौत का खौफ मंडरा रहा है… ना चिमनी न कोई धुआं, सिर्फ कोयला डंप होने भर से यहां के लोगों की सांसें छिनने लगी हैं।

“सड़क पर फैला कोयले का कीचड़ जैसे ही सूखता है, वह एक ‘ज़हरीली काली धुंध’ में बदल जाता है। भारी ट्रकों की रफ्तार से उठने वाली यह धुंध इतनी घनी होती है कि दिन के उजाले में भी सामने 5 मीटर दूर देखना नामुमकिन हो जाता है।”

हाईवे पर फैला कीचड़, मौत को सीधी दावत

वेदांत वाशरी एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के भीतर एक रेलवे साइडिंग है। यहां दिन-रात बड़े पैमाने पर कोयला डंप किया जा रहा है। इसी कोयले की लोडिंग अनलोडिंग के लिए रोज़ाना सैकड़ों 18-चक्के वाले भारी ट्रेलर यहां दौड़ रहे हैं। प्लांट के अंदर कोई खास कंक्रीट इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है..  ज़मीन कच्ची और कही कही दलदली है। यह यह कोयले और मिट्टी से बनी कीचड़ ट्रेलर डंफर के मोटे टायरों में चिपक कर सीधे हाईवे पर आ रहा है। नतीजतन, चमचमाती सड़क अब एक उबड़-खाबड़ और जानलेवा ट्रैक बन चुकी है।

दिन में घुप अंधेरा, सांसों में घुलता ज़हर

सड़क पर फैला यह कीचड़ सूखते ही एक खौफनाक मंज़र पैदा करता है। भारी वाहनों की रफ्तार से यह उड़ती हुई काली धूल में बदल जाता है। हाईवे पर धूल का ऐसा बवंडर उठता है कि दिन के उजाले में भी 5 मीटर दूर देखना नामुमकिन हो जाता है। आप सड़क किनारे खड़े हों, तो आंखें जलने लगती हैं। चंद मिनटों में चेहरे, बालों और कपड़ों पर कालिख की मोटी परत जम जाती है। नियम कहता है कि कंपनी को लगातार पानी का छिड़काव करना चाहिए। लेकिन ज़मीनी हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हो रहा और प्रबंधन आंखें मूंदे बैठा है। इस बारे में हमने ग्रामीणों से बात की तो उनका स्पष्ट कहना था की कंपनी द्वारा कभी भी सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता जबकि यह सब कुछ उस प्लांट के वजह से ही होता है।

एक किलोमीटर का ‘ब्लाइंड ज़ोन’

यह पूरा प्लांट हाईवे के किनारे-किनारे करीब एक किलोमीटर तक फैला है। लेकिन इतनी भारी आवाजाही के बावजूद, यहां प्लांट द्वारा सड़क की तरफ एक लाइट भी नहीं लगाई गई है। रात होते ही यह पूरा इलाका घुप अंधेरे और उड़ती धूल के ‘ब्लाइंड ज़ोन’ में तब्दील हो जाता है। इस अंधेरे में टू-व्हीलर चलाना सीधे मौत के मुंह में जाने जैसा है। इस वाशरी के मेन गेट के अपोजिट साइड में ही कुनकुनी गांव का मुख्य द्वार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बहुत ही डरे सहमे इस सड़क को पार करते हैं, क्या करे, मजबूरी है जाना ही पड़ेगा! अब यह धूल और यह डर उनकी आम जिंदगी का हिस्सा है।

प्रकृति का हाल तो और भी बुरा है। सड़क किनारे पेड़ों की पत्तियां कोयले से काली हो चुकी हैं। हमारी टीम गई तो नेशनल हाईवे से थी लेकिन वहां का नजारा देखने के बाद हमारी टीम भी धूल के कारण खराब विजिबिलिटी और आंखों में जलन के कारण गांव के रास्ते से रायगढ़ वापस पहुंचे।

मंत्री जी के इलाके में यह हाल, तो बाकी प्रदेश का क्या?

इस पूरी तबाही के बीच रायगढ़ का पर्यावरण संरक्षण मंडल गहरी नींद में है। प्रशासन की यह खामोशी सबसे बड़े सवाल खड़े करती है। प्रदेश के पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का गृह ग्राम बायांग यहां से बमुश्किल कुछ किलोमीटर दूर है। जब मंत्री जी के अपने इलाके की नाक के नीचे लोगों का दम घुट रहा है, तो पूरे सूबे से क्या उम्मीद की जाए? अभी तो प्लांट पूरे जोर से चालू भी नहीं हुआ है।

ऐसा नहीं है कि यह अभी-अभी की बात है, सालों से स्थानीय निवासी और इस सड़क से गुजरने वाले लोग इस काली डस्ट के धुंध का दंश झेल रहे हैं। शिकायतें भी हुई, खबरें मीडिया में भी आई, मगर यह रायगढ़ है और यहां सब मैनेज हो जाता है! फिलहाल ‘साँच को आंच क्या..?’ जो भी इस रास्ते से गुजारा होगा, खास करके दुपहिया वाहनों में तो उसने यह नरक जरूर झेला होगा!

-आशीष शर्मा, प्रधान संपादक RIG24

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026