छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पश्चिम बंगाल के तीन आरोपी रायगढ़ पुलिस की हिरासत में! जिसमें गैंग लीडर भी शामिल! जामताड़ा साइबर फ्रॉड गैंग से कनेक्शन..

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट प्रदान करने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही की है। पश्चिम बंगाल में तीन आरोपियों, जिसमें गैंग लीडर भी शामिल है, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पहले भी 10 आरोपियों को पकड़ा है, जो स्थानीय लोगों के खातों को साइबर ठगों को बेचते थे।

साइबर अपराधों में साइबर ठगों द्वारा रुपए प्राप्त करने के लिए म्यूल अकाउंट का उपयोग किया जाता है । साइबर ठगों द्वारा अब गांवों में लोगों को रूपयों का लालच देकर उनके अकाउंट खरीदे जा रहे हैं. जिन्हें दीगर राज्यों में सक्रिय इंटर स्टैट गैंग को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा म्यूल अकाउंट होल्डर्स पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। रायगढ़ पुलिस द्वारा थाना चक्रधरनगर के संबंधित अपराध क्रमांक 58/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस में अब तक म्यूल खाता खुलवाने और लालच में अपने अकाउंट ठगो को बेचने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

रायगढ़ पुलिस की गिरफ्तारी: म्यूल अकाउंट गैंग के मुख्य आरोपी समेत कई गिरफ्तार

लालच देकर खाता खरीदना

साइबर सेल रायगढ़ को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ग्राम बड़े रबेली थाना मालखरौदा जिला सक्ती के रहने वाला गांधी साण्डे स्थानीय लोगों को रूपये का लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदता था और उन खातों को साइबर ठगों को बेचा करता था।

साइबर अपराध से संबंधित मोबाइल फ़ोन और नकद राशि की बरामदगी।

आरोपी गांधी साण्डे को साइबर सेल की टीम पूछताछ की। तब आरोपी ने अपराध स्वीकार कर बताया कि वह स्थानीय लोगों को बहला फुसलाकर और रुपए का लालच देकर खाता खरीदता था और पश्चिम बंगाल के मोहम्मद अफजल और मोहम्मद मजीद को 17,000 रूपये प्रति अकाउंट पर कमीशन लेकर करीब 80-90 लोगों के खाता उपलब्ध कराया है तथा आरोपी गांधी साण्डे, फ्रॉड के पैसे एटीएम कार्ड से निकाल कर अफजल और मजीद के खाते में ट्रांसफर किया है।

आरोपी गांधी साण्डे से मिली महत्वपूर्ण जानकारी पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल, थाना तमनार और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम बनाकर पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। रायगढ़ पुलिस टीम द्वारा संदेही मोहम्मद अफजल और मोहम्मद मजीद की आसनसोल, जिला वर्धमान में पतासाजी कर हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।

जामताड़ा साइबर फ्रॉड गैंग के लिए काम

संदेहियों से पूछताछ पर आरोपियों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे करते हैं, वे साइबर ठगी में प्राप्त होने वाले रुपए में 18 पर्सेंट कमीशन प्रति अकाउंट लिया करते थे। आरोपियों ने बताया कि जामताड़ा गैंग को खाता उपलब्ध कराने के साथ, वे ठगी के रुपए भी एटीएम और कियोस्क सेंटर से निकाला करते थे। आरोपियों को थाना चक्रधरनगर के संबंधित अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, रूपये लेकर खाता बेचने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. मो0 अफजल, पिता मो0 हैदर, उम्र 38 वर्ष, निवासी थाना जमुरिया, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल)
  2. मो0 माजिद, पिता मो0 खलील, उम्र 48 वर्ष, निवासी रेलेपार कुरैशी मोहल्ला, आसनसोल, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल)
  3. गांधी साण्डे, पिता नीलकंठ साण्डे, उम्र 29 वर्ष, निवासी रबेली, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026