छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुलिस की जुए के फड़ पर रेड: 20 कुबेर पुत्र गिरफ्तार, 7 लाख से ज्यादा का माल जब्त

सक्ती: जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर सक्ती थाना पुलिस ने 20 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से नकदी और मोबाइल फोन सहित कुल 7 लाख 22 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

​मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशों पर जिले भर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि अग्रसेन भवन के पास कुछ लोग अलग-अलग फड़ लगाकर ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं और पैसों का बड़ा दांव लगा रहे हैं। सूचना पुख्ता होते ही थाना सक्ती पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और मौके पर दबिश दी।

​भागने का मिला मौका नहीं, 20 धराए

पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने मौके से भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की चाक-चौबंद घेराबंदी के कारण कोई भी बच नहीं सका और सभी 20 लोग पकड़ लिए गए।

​लाखों की नकदी और 19 मोबाइल जब्त

पकड़े गए आरोपियों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से जुए की बड़ी रकम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 2 लाख 22 हजार रुपये नकद, करीब 5 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और 52 पत्ती वाली ताश की चार गड्डियां जब्त की हैं। जब्त किए गए पूरे सामान की कुल अनुमानित कीमत 7,22,000 रुपये आंकी गई है।

​इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पकड़े गए सभी आरोपी सक्ती शहर के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं:

चंद्रशेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष राठौर, रितेश अग्रवाल (हटरी चौक), अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, सौरभ अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, सावन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (हाई स्कूल के पास), आदित्य अग्रवाल, तरुण भिंडवानी, नितिन अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश कथुरिया, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल (स्टेशन रोड) और प्रताप अग्रवाल।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में 32 लाख रुपये की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में किया था सरेंडर

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस दबाव के बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, फर्जी बिल-वाउचर और दोपहिया वाहनों के नंबर दर्ज कर की गई थी गबन की वारदात
सितम्बर 26, 2026

राशन दुकान मे जबरन अनाज के बदले पैसे देने का आरोप: मोहल्ले वालों ने कलेक्टर से की शिकायत

वार्ड क्रमांक 4 के राशन दुकान संचालक की मनमानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे हितग्राही, अनाज देने और संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
सितम्बर 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूलों में छुट्टी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने परिजनों से बच्चों को घर पर रखने और नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की
सितम्बर 25, 2026

2 करोड़ का ‘स्टूडियो’ या सत्ता का पिंजरा? रायगढ़ में ‘रील’ वालों पर मेहरबानी और पत्रकारों की अनदेखी के पीछे का असल खेल!

10 साल से प्रेस क्लब के लिए तरसते पत्रकार और रातों-रात पास हुआ 2 करोड़ का क्रिएटर स्टूडियो! क्या रायगढ़ में आगामी चुनावों के लिए जनता के पैसे से तैयार की जा रही है 'डिजिटल फौज'?
सितम्बर 25, 2026

सियासी गोता या सच में परवाह? केलो में कूदे मंत्री ओपी चौधरी तो कांग्रेस ने पूछा- ‘औद्योगिक कचरे पर कब चलेगा सफाई अभियान?’

केलो नदी में मंत्री ओपी चौधरी की छलांग पर गरमाई रायगढ़ की सियासत, विपक्ष ने पूछा- उद्योगों पर कार्रवाई से क्यों डरती है सरकार?
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट, जानें आज की वेदर रिपोर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा में नमी (Humidity) का स्तर 88% से 89% के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिसके कारण दिनभर ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
सितम्बर 24, 2026

छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की कमान! गोमती साय गुजरात की कमान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
सितम्बर 24, 2026

2000 रुपये से ज्यादा के रेलवे टिकट पर क्या लगेगा अतिरिक्त UPI चार्ज..? यात्रियों को मिली राहत..?

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR सिस्टम के तहत यात्रियों पर उठाएंगे एमडीआर का खर्चा या आईआरसीटीसी या बैंक..? क्या कहती है रेलवे और नया नियम..
सितम्बर 23, 2026