छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फरियाद लेकर रायगढ़ SP ऑफिस पहुंचे परिजन बोले: “उनकी बेटी ने जहर नहीं खाया है बल्कि बड़ी क्रूरता से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है!”

रायगढ़। खरसिया के जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम काफरमार में १० दिन पहले हुए एक छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर पीडि़त परिवार लिखित आवेदन के साथ SP आफिस रायगढ़ आया और बालिका छात्रावास में अध्ययनरत छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पूरी जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

परिजनों की आशंका है कि उनकी बेटी ने जहर नहीं खाया है बल्कि बड़ी क्रूरता से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पीड़िता की लाश अर्धनग्न अवस्था में खरसिया के जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम काफरमार में मिला था. उसके शरीर पर चोट के निशान थे.

घटना के विषय पर पीडि़त परिजनों ने बताया कि आठ जनवरी को इस संबंध में गांव के कोटवार के द्वारा छाल थाना क्षेत्र के चितापाली में छात्रा के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दिया गया था, कि तुम्हारी बेटी ने जहर खा कर जान दी है। आप लोग काफरमार गांव आ जाओ।

उन्हें घटना के विषय मे पता करने पर मालुम चला था कि सात जनवरी को दोपहर २:३० बजे उनकी बेटी एक लड़के संजय राठिया के साथ बालिका-छात्रावास हाटी से निकली थी। जिसका अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में खरसिया के जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम काफरमार में युवक के घर पर मिला था।

लापता की नहीं दी खबर

मौत की खबर मिलने पर परिजन सबसे पहले हाटी बालिका छात्रावास गए. जहां उन्होंने कहा कि अपनी बेटी से मिलना है.. इस पर छात्रावास अधीक्षिका ने बताया गया कि आपकी बेटी दो दिन से लापता है। छात्रा के परिजनों ने पूछा कि “अगर वो दो दिन से गायब है, तो एक बार हमे फोन के माध्यम से क्यू नही जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा तत्काल छाल थाना जाकर घटना क्रम के विषय में बताया गया।”

अर्धनग्न और शरीर पर चोट के निशान

इसी बीच दुबारा फोन आने पर परिजन जोबी चौकी पहुंचे। सूचना देकर काफरमार गांव जाकर देखा तो उनकी बेटी उसी युवक संजय राठिया के घर में खटिया में अर्धनग्न मृत अवस्था में पड़ी थी। पास जाकर देखे तो उनके बेटी के शरीर में चोट के कई निशान, पैर में घसीटने के निशान के अलावा गले में रस्सी के कसने के निशान और मुंह से लार निकला था।

पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट

परिजनों द्वारा हत्या का शक होने पर जोबी प्रभारी से आपत्ति जताते हुए कहा गया कि “हमे तो कोटवार ने बोला था कि वो जहर खाई है.. पर यहां तो मामला ही कुछ अलग दिख रहा है? इसके बावजूद खरसिया तहसीलदार के उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

परिजनों ने बताया कि नाबालिग बेटी का शव जिस संदिग्ध संजय राठिया के घर में मिला था, उसे पुलिस के द्वारा बोला गया कि लडक़े को हम अपने कब्जे में थाना में रखे है। पर जब थाना जाकर परिजनों ने देखा तो लडक़ा थाना में नही था. वह गांव में खुला घूम रहा था। फिर एफ आई आर के लिए परिजनों के बोलने पर, थाना प्रभारी के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात बोली गई।

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ बड़ी क्रूरता से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। जिसके साथ वो हॉस्टल से गयी थी और उसी के घर से उनकी नाबालिग बिटिया का शव मिला; वो खुलेआम गांव में घूम रहा है..! परिजनों के द्वारा बताया गया कि शिकायत करने पर थाना प्रभारी कहते है कि “जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आ जाती; तब तक हम कुछ नही कर सकते।

इस तरह जोबी और खरसिया पुलिस के रवैए से परिजन काफी निराश होने के बाद न्याय की आस लिए एस.पी. आफिस रायगढ़ आए और यहां लिखित आवेदन दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026