छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ में आदिवासी भूमि की खरीद-बिक्री और उसके नामांतरण में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। इस प्रकरण में जिस नामांतरण आवेदन को वर्ष 2018 में तत्कालीन नजूल अधिकारी ने खारिज कर दिया था, उसे ही वर्ष 2023 में पदस्थ नए अधिकारी ने मंजूरी दे दी। दो अधिकारियों के परस्पर विरोधी आदेश सामने आने के बाद राजस्व महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिना अनुमति 6.5 लाख में हुई थी रजिस्ट्री

यह मामला धरमजयगढ़ नजूल टाउन के प्लॉट नंबर 845/8 से संबंधित है। 2871 वर्गफुट की यह जमीन उरांव जाति के अभिषेक कुजूर के नाम पर दर्ज थी। शाहपुर निवासी कुमुद मंडल और कौशिक मंडल ने 23 जून 2017 को साढ़े छह लाख रुपये में इस भूमि का क्रय किया था। नियमों के मुताबिक, आदिवासी क्षेत्र में गैर-आदिवासी द्वारा आदिवासी की जमीन खरीदने से पहले कलेक्टर से अनुमति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में कोई अनुमति नहीं ली गई थी। रजिस्ट्री के बाद खरीदारों ने नजूल अदालत में नामांतरण का आवेदन दिया था।

2018 में खारिज आवेदन को 2023 में दी गई मंजूरी

तत्कालीन नजूल अधिकारी ने इस सौदे को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 165-6 (क) का उल्लंघन पाया था। इसके बाद 20 अगस्त 2018 को नामांतरण का आवेदन पूरी तरह खारिज कर दिया गया। नियमानुसार आवेदन खारिज होने के बाद खरीदार पक्ष को ऊपरी राजस्व अदालत में अपील करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न करते हुए खरीदारों ने वर्ष 2023 में नए नजूल अधिकारी के सामने फिर से नया आवेदन प्रस्तुत किया। नए अधिकारी ने संबंधित धारा लागू न होने का तर्क देकर उसी नामांतरण को मंजूरी दे दी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी आगे की कार्रवाई

एक ही भूमि पर दो अलग-अलग अधिकारियों के विरोधाभासी फैसलों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि नियमों की अनदेखी किस स्तर पर की गई। उसी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पक्षों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026

तमनार सीईओ को कारण बताओ नोटिस: कलेक्टर बोले, डीएमएफ निर्माण कार्यों की लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही!

कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा बैठक में हर हफ्ते प्रगति की निगरानी के दिए निर्देश, काम में रुचि न लेने पर तमनार जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
सितम्बर 30, 2026

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़े: थाने तक पहुंच गई बात! SDM को करना पड़ा इंटरफेयर

मरीज को रेफर करने के दौरान शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की एफआईआर
सितम्बर 30, 2026