छोड़कर सामग्री पर जाएँ

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

सूरजपुर। महुआपारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में 65 वर्षीय चौकीदार सीताराम सिंह गोंड़ की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करते हुए 17 वर्षीय एक किशोरी ने चौकीदार के सिर पर सब्बल से वार किया और फिर ब्लेड से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी किशोरी को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

निर्माणाधीन मकान में मिला था खून से लथपथ शव

ग्राम केतका निवासी सीताराम सिंह महुआपारा के निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करता था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जब मिस्त्री और मजदूर सेंट्रिंग खोलने पहुंचे, तब उन्होंने सीताराम का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और गले पर किसी धारदार वस्तु से वार किया गया था। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान मजदूरों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वे मकान पर पहुंचे थे, तब उन्होंने वहां से एक युवती को भागते हुए देखा था। मजदूरों से मिले इस अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने संदेह के दायरे में आई 17 वर्षीय किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

जिसे मानती थी ‘बाबा’ उसने ही..

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मृतक सीताराम को “बाबा” कहकर बुलाती थी और उसके पास आती-जाती रहती थी। रविवार रात भी वह निर्माणाधीन मकान में उसके पास सोई थी। किशोरी के बयान के मुताबिक, रात में सीताराम ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो उसने पास में रखे सब्बल से सीताराम के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बाल संप्रेक्षण गृह भेजी गई किशोरी, जांच जारी

नाबालिग होने के कारण पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किशोरी को बाल न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े भौतिक साक्ष्यों और किशोरी के बयानों का मिलान किया जा रहा है। वारदात में प्रयुक्त सब्बल और ब्लेड सहित अन्य पहलुओं को लेकर मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026

तमनार सीईओ को कारण बताओ नोटिस: कलेक्टर बोले, डीएमएफ निर्माण कार्यों की लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही!

कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा बैठक में हर हफ्ते प्रगति की निगरानी के दिए निर्देश, काम में रुचि न लेने पर तमनार जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
सितम्बर 30, 2026

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़े: थाने तक पहुंच गई बात! SDM को करना पड़ा इंटरफेयर

मरीज को रेफर करने के दौरान शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की एफआईआर
सितम्बर 30, 2026