छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

रायगढ़। जिले की कापू पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत जमीन फर्जीवाड़े के बड़े मामले में फरार आरोपी सुखन राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पण्डो जनजाति की जमीन को फर्जी दस्तावेजों और फर्जी पहचान के सहारे गैर-आदिवासी के नाम बेचने का आरोप है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे कोरबा से पकड़ा और पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

फर्जी पहचान और 10 हजार रुपये में जमीन बेचने का खेल

यह मामला कापू थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरनारा स्थित खसरा नंबर 409 की जमीन से जुड़ा हुआ है। सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि विशेष संरक्षित पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम पर दर्ज थी। साल 2023-24 के दौरान बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के इस जमीन को कागजों में ‘सुखन पिता बजरंग रावत’ के नाम पर चढ़ा दिया गया।

इसके बाद 21 फरवरी 2024 को फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करते हुए यह जमीन रायपुर निवासी संतोष देवी गुप्ता को बेच दी गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुखन राठिया ने स्वीकार किया कि उसे इस पूरे फर्जीवाड़े में सिर्फ विक्रेता बनने के लिए 10 हजार रुपये दिए गए थे।

तमिलनाडु भागकर काटा समय, फिर कोरबा में छिपा

मामले में केस दर्ज होने के बाद सुखन राठिया पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले तमिलनाडु भाग गया था। जब उसे लगा कि मामला शांत हो चुका है, तो वह वापस लौटकर कोरबा में आकर छिप गया। कापू पुलिस को सटीक लोकेशन मिलते ही टीम ने दबिश देकर उसे कोरबा से धर दबोचा।

पटवारी और गवाह पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

कापू तहसीलदार उन्मेश पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूट रचना की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय की भी संलिप्तता सामने आई थी, जिसने जमीन बिक्री के लिए चौहद्दी तैयार की थी।

पुलिस तत्कालीन पटवारी और गवाह अगस्तुस खलखो को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आदिवासी जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026

तमनार सीईओ को कारण बताओ नोटिस: कलेक्टर बोले, डीएमएफ निर्माण कार्यों की लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही!

कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा बैठक में हर हफ्ते प्रगति की निगरानी के दिए निर्देश, काम में रुचि न लेने पर तमनार जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
सितम्बर 30, 2026

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़े: थाने तक पहुंच गई बात! SDM को करना पड़ा इंटरफेयर

मरीज को रेफर करने के दौरान शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की एफआईआर
सितम्बर 30, 2026