छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

रायगढ़। दुर्गोत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गोत्सव आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में गरबा और डांडिया आयोजनों की पूर्व सूचना प्रशासन को देना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से संबंधित स्थलों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकेंगी। इसके साथ ही दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी समितियों से निर्धारित व्यवस्था और नियमों के अनुरूप कार्य करने को कहा गया।

गरबा और डांडिया आयोजनों में मर्यादा बनाए रखने के निर्देश

एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आयोजकों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक अथवा अमर्यादित गीत न बजाए जाएं और शालीन वातावरण बना रहे। इसके अलावा प्रतिभागियों से भी गरिमापूर्ण वेशभूषा और व्यवहार बनाए रखने की अपेक्षा की गई।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों और अनुशासन पर पुलिस की हिदायत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने आयोजन स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए और कार्यक्रमों में धार्मिक एवं भक्ति भाव से जुड़े गीतों को ही प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में एसडीएम रायगढ़, तहसीलदार, शहर के थाना प्रभारी, यातायात पुलिस शाखा, नगर निगम के उपायुक्त समेत नगर सेना, विद्युत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और दुर्गोत्सव आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

तमनार सीईओ को कारण बताओ नोटिस: कलेक्टर बोले, डीएमएफ निर्माण कार्यों की लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही!

कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा बैठक में हर हफ्ते प्रगति की निगरानी के दिए निर्देश, काम में रुचि न लेने पर तमनार जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
सितम्बर 30, 2026

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़े: थाने तक पहुंच गई बात! SDM को करना पड़ा इंटरफेयर

मरीज को रेफर करने के दौरान शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की एफआईआर
सितम्बर 30, 2026

आयुष्मान कार्ड और बीजू स्वास्थ्य योजना से फर्जी इलाज की शिकायत: छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के छापे

रायपुर समेत कई जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचीं जांच टीमें, ओडिशा की बीजू स्वास्थ्य योजना में भी फर्जीवाड़े की जांच शुरू
सितम्बर 30, 2026

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव : फर्जी वोटिंग और With IYC ऐप में गड़बड़ी के आरोप, 8 रुपये में OTP से फर्जी ID बनाने का दावा

ऑनलाइन मतदान खत्म होने के बाद प्रत्याशियों ने उठाए सवाल, 14.5 लाख से अधिक वोट दर्ज होने के बाद स्क्रूटनी पर टिकी नजरें
सितम्बर 30, 2026

छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन: घर बैठे और CSC सेंटर से कर सकेंगे आवेदन

राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने नया पोर्टल किया शुरू, अब प्रकरण की प्रगति और रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे नागरिक
सितम्बर 30, 2026

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का उत्पात: 16 किसानों की फसलें रौंदीं

दोनों वन मंडलों में 130 हाथियों की मौजूदगी के बीच वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी, नुकसान के आकलन में जुटी टीम
सितम्बर 30, 2026

फॉर्च्यून मैदा और जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच असुरक्षित घोषित, बिक्री व वितरण पर तत्काल रोक

प्रयोगशाला जांच में कीटनाशक के अंश तय मानक से अधिक मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के दिए निर्देश।
सितम्बर 30, 2026