छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बच्ची के साथ गन्दा काम कर बिहार भागा प्लांट में काम करने वाला एक दुष्कर्मी ! दबोच लायी रायगढ़ की पूंजीपथरा पुलिस.. भेजा जेल!

  • नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता
  • पूंजीपथरा पुलिस ने बिहार में छिपे अनाचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया गया था दुष्कर्म का अपराध, आरोपी की पहचान और पतासाजी रही पुलिस की बड़ी चुनौती

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर नाबालिक से अनाचार कर फरार हुए आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस की टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। मामले में आरोपी की पहचान करना पुलिस की पहली चुनौती थी, वहीं आरोपी की पहचान के बाद आरोपी का बिहार में लगातार अपना ठिकाना बदलना। पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा किन्तु आरोपी ज्यादा देर पुलिस की गिरफ्त से भाग नहीं पाया, पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आरोपी को भागलपुर (बिहार) से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।

आरोपी को दबोच लायी रायगढ़ की पूंजीपथरा पुलिस

क्या था मामला

बीते 05 दिसंबर को थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला उसकी नाबालिग बेटी के साथ कोई अज्ञात युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना बताते हुये रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 03 दिसंबर के शाम लड़की पैसे लेकर पास के दुकान सामान खरीदने गई थी। थोड़ी देर बाद पड़ोस की महिला आकर बतायी कि लड़की को जंगल के पास एक लड़का छोड़कर भाग रहा था.

लड़की की हालत देखकर उससे पूछने पर उसने एक अंजान लड़के द्वारा दुकान में सामान खरीद दूंगा.. कहकर जंगल ले जाकर गलत काम करना बताया। महिला की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी पर दुष्कर्म समेत पोक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध कायम किया गया. थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट से अवगत कराया गया.

पुलिस की चुनौती और रेड कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुये संवेदनशील एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा डीएसपी निकिता तिवारी को निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी का निर्देश दिये। निर्देशों के पालन में टीआई पूंजीपथरा द्वारा पीड़ित की मां, गवाहों से पूछताछ कर आरोपी के कद काठी के युवक की तलाश में घटना दिनांक समय के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसमें कुछ खास जानकारी नहीं मिली।

वही गवाहों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही. पूंजीपथरा की टीम को एक गवाह द्वारा आरोपी की कद काठी वाले युवक इंदल कुमार को घटना दिनांक के शाम घटनास्थल की ओर देखना बताई। पुलिस टीम इंदल कुमार का पतासाजी करते हुए चन्द्रहासिनी फैक्टरी पहुंची, जहां इंदल काम करता था। फैक्टरी में घटना के बाद से इंदल के काम पर नहीं आने की जानकारी मिली।

हिरासत में आरोपी

टीआई पूंजीपथरा द्वारा इंदल से संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर पतासाजी किया जा रहा था. जिसमें उसके गांव बिहार जाने की जानकारी प्राप्त हुई। तत्काल टीआई पूंजीपथरा द्वारा एसएसपी रायगढ़ से अनुमति प्राप्त एएसआई जयराम सिदार के नेतृत्व में टीम बिहार रवाना किया गया।

भाई से करनी पड़ी कड़ी पूछताछ

टीम इंदल के गृहग्राम कदवा, जिला भागलपुर पहुंची। जहां इंदल के रायगढ़ से गांव आकर बिना बताये कहीं और चले जाने की जानकारी मिली। इंदल के घर वाले इंदल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहे थे, रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की सहायता से इंदल के भाई को थाना कदवा पूछताछ के लिये लेकर आयी, कड़ी पूछताछ में इंदल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुआ और तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी इंदल के रिस्तेदारों के घर छापेमारी कर इंदल कुमार को थाना पूंजीपथरा लाया गया. जिसे गवाहों द्वारा पहचान कर घटना दिनांक को बच्ची के साथ देखना बताये।

भेजा जेल

आरोपी इंदल कुमार पिता दिनेश राय उम्र 27 साल निवासी कदवा, बडवाटोला थाना कदवा जिला भागलपुर (बिहार) को कल रात दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इनकी रही भूमिका

एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा, डीएसपी निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में पूंजीपथरा टीम को महत्पूर्ण सफलता मिली है. जिसमें थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेन्द सिंह और महेश पंडा (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026