छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बलात्कार के मामले में लड़का गिरफ्तार: खरसिया के लड़के की जशपुर की लड़की से हुई इंस्टाग्राम में दोस्ती! लड़के ने गिफ्ट किया मोबाइल! लड़की की लगी नौकरी और साल भर बाद…. जानिए पूरा मामला

रायगढ़। जशपुर जिले में रहने वाली एक युवती द्वारा खरसिया के युवक को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम में हुई थी। दोनों बातचीत भी करते थे। युवक द्वारा लड़की को मोबाइल भी गिफ्ट किया गया था। इसके एक साल बाद जब वह काम करने के लिए दूसरी जगह चली गई। वापस आने के बाद युवक ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और उसके बाद साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। तब वह दूसरे नंबरों से फोन कर उसे धमकता था।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने प्रेस रिलीज़ में बताया कि 20 अप्रैल को  पुलिस चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर से दुष्कर्म मामले की बिना नंबरी अपराध डायरी असल अपराध कायम कर जांच के लिये थाना कोतवाली रायगढ़ को प्राप्त हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अपराध पंजीकृत करने के साथ कोतवाली पुलिस की एक टीम आरोपित युवक गोपाल जांगडे निवासी खरसिया के लिये रवाना किए। आरोपित को कोतवाली पुलिस की टीम ने उसके गांव के बाहर धर दबोचा जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना को लेकर जिला जशपुर की युवती द्वारा 13 अप्रैल को पुलिस चौकी कोतबा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से गोपाल जांगडे निवासी खरसिया से दोस्ती हुई और इंस्टाग्ग्रम में दोनों बातचीत करते थे। दिसम्बर 2022 में गोपाल और युवती घरघोड़ा में मिले, गोपाल ने युवती को अपना एक मोबाइल दिया। उसके बाद युवती बाहर काम करने चली गई। इस दौरान दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी। मई 2023 में युवती वापस अपने गांव आयी, सितम्बर 2023 में गोपाल जीद कर युवती को मिलने घरघोडा बुलाया और स्कूटी में बिठाकर रायगढ़ ले आया।

युवती घर जाने की बात बोली तो उसे प्रेम करने और शादी की बात कहकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। युवती को गोपाल जांगडे की हरकत ठीक नहीं लगी और उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद गोपाल जांगडे उसे दूसरे नंबरों से कॉल कर बदनाम करने की धमकी देकर रायगढ़ बुलाता और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। गोपाल की लगातार धमकियों और अनाचार से तंग आकर युवती अपने घरवालों को बताई और घर में मशवीरा कर रिपोर्ट दर्ज कराये।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी गोपाल जांगड़े पिता दुकालू राम जांगडे उम्र 19 साल निवासी ग्राम जामझोर ईटा भट्ठा के सामने मेन रोड थाना खरसिया जिला रायगढ़ को आज विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है। अपराध डायरी थाना कोतवाली में प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी कर आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026