छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मेडिकल कॉलेज रोड़ पर युवक की हत्या का पर्दाफाश! 24 घंटे के भीतर हत्यारा गिरफ्तार!

  • मेडिकल कॉलेज रोड़ पर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जमीन समतलीकरण पर उपजे विवाद में आरोपी ने टांगी से की थी युवक की हत्या
  • हत्या कर पहाड़ में जा छिपे आरोपी की धर पकड़ के लिए देर शाम तक चला सर्च ऑपरेशन, सुबह घर लौटने पर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा

रायगढ़ 29 जनवरी। 28 जनवरी के दोपहर थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के आगे ग्राम नावापाली मेन रोड़ पर एक युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गयी थी. जिसकी सूचना थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मिली। थाना प्रभारी द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । घटना की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के साथ थाना चक्रधरनगर, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड तत्काल मौके पर रवाना हुये।

मेडिकल कॉलेज रोड़ पर युवक की हत्या

एक्शन में आयी पुलिस

शहर में सनसनीखेज वारदात की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को मिलने पर उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के सुपरविजन में प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीमाल, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड के स्टाफ के साथ तीन अलग-अलग टीमें बनाए जिनमें साइबर की टीम को टेक्निकल इनपुट पर लगाया गया। टीआई प्रशांत राव लोकल हिंट के जरिए आरोपी की पतासाजी में जुट गए । वहीं डॉग स्क्वॉड के साथ एक टीम मौका-ए-वारदात से आरोपी की पहचान और साक्ष्य जुटाने में लगी। प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीमाल, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन में टीमें आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी.

क्या था विवाद

घटना को लेकर रिपोर्टकर्ता प्रदुमन सिंह (मृतक का परिचित) हनुमान मंदिर के पास ढिमरापुर की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। घटनास्थल पर लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी निकलकर आई कि मृतक विशाल सिंह ठाकुर (27 साल) आर्शीवादपुरम ढिमरापुर रायगढ़ मूल निवास उत्तर प्रदेश द्वारा नवापाली मेन रोड में अपनी जमीन को पटवाने जेसीबी लेकर गया था। इस जमीन से जुड़ा हरिलाल खड़िया (निवासी मांझापारा चक्रधरनगर) की जमीन है। हरिलाल खड़िया जमीन को समतलीकरण करने पर बरसाती पानी उसके खेत में घुस जाने से खेती किसानी में नुकसान होने की बात कह कर काम करने से मना किया था. जिस पर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और हरिलाल खड़िया अपने पास रखे टांगी से विशाल सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया था।

पुलिस की सर्चिंग

नगर पुलिस अधीक्षक अभिनय उपाध्याय द्वारा संदेही का फोटोग्राफ्स सभी पुलिस ग्रुप में शेयर कर टीआई चक्रधरनगर और टीम के साथ संदेही की सघन पतासाजी किया जा रहा था। तभी जानकारी मिली कि हरिलाल खड़िया गांव के सामने पहाड़ पर जा छिपा है। सीएसपी रायगढ़ और टीआई चक्रधर नगर के साथ पुलिस टीम ने देर शाम तक पहाड़ को छान मारे लेकिन शाम होते अंधेरे में सर्चिंग बंद करनी पड़ी।

आरोपी

मुखबिर

थाना प्रभारी चक्रधरनगर संदेही पर मुखबिर लगाया गया था। आज सुबह संदेही को उसके घर के पास देखने की सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम माझापारा पहुंची और संदेही हरिलाल खड़िया (30 साल) को हिरासत में लिया गया। हरिलाल खड़िया से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने कल विशाल सिंह को जमीन समतलीकरण करने पर खेती किसानी में नुकसान होने की बात कह कर मना किया। जिस पर विशाल सिंह द्वारा अपशब्द कहने पर हाथ में रखे लकड़ी काटने के टांगी से उसकी हत्या कर देना कबूल कर पहाड़ जंगल में छिपना बताया। जिसके बाद उसके ओड़िसा भागने की योजना थी।

आरोपी द्वारा घटनाकारित टांगी को पहाड़ जंगल में फेंक देना बताने पर थाना प्रभारी चक्रधर नगर द्वारा आरोपी हरिलाल खड़िया के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी, घटना समय खून लगे कपड़े जप्त किया गया है । आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है, जिसे शीघ्र न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।

पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

इनकी रही भूमिका

नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में थाना चक्रधर नगर के सहायक निरीक्षक नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, लोमेश राजपूत, हेम सोन, रवि साय, आरक्षक सुशील यादव, अभय यादव, चूड़ामणी गुप्ता, चंद्र कुमार बंजारे तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, धनंजय कश्यप, नवीन शुक्ला, प्रशांत पंडा, रविंद्र गुप्ता, प्रताप बेहरा, महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, डॉग मास्टर विरेन्द्र अंनत का विशेष सराहनी योगदान रहा.

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026