छोड़कर सामग्री पर जाएँ

“मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे… राम आएंगे!!” रामलला के आने ख़ुशी रायगढ़ में मनी फ़िर से दीवाली, हर घर जले दीपक, आतिशबाजियां! आकर्षक रहा गणेश तालाब में दीपदान


रायगढ़। रामलला प्राण प्रतिष्ठा राम उत्सव पुरे रायगढ़ में दीपावली की तरह मनाया जा रहा है. पूरा शहर सुबह से ही भगवामय हो गया था. दिनभर हर मंदिर चौक चौराहो पर पूजन भजन भंडारा चला. शाम होते ही रामलला के स्वागत में हर घर दीपक जलाये गये है. पटाखे और अतिसबाजिया की गयी.

रामलला के आने ख़ुशी में रायगढ़

इस ख़ुशी में शाम को गणेश तालाब में दीपदान किया गया। इस दौरान रंग बिरंगी लाइटों और 3000 दीपों की रोशनी से गणेश तालाब जगमगा उठा। रंगीन रोशनियों के बीच पानी का फव्वारा और उसपर समस्त परिसर में एक के बाद एक श्रृंखला में दियों का जलना सबके लिए आकर्षण का केंद्र था। यह नजारा था रामलाल प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के तहत दीपदान गणेश तालाब का।

दीपदान गणेश तालाब

यहां पाथवे के दोनों ओर दिए सजाए गए थे। शाम 6:00 बजे के बाद सभी दिए को जलाने का सिलसिला शुरू हुआ। एक तरफ लाइन से जब दिए को जलाया गया तो यह नजारा देखते ही बनती थी।

रामलला

तालाब के बीच में रंग-बिरंगी रोशनी से समाहित झोपड़ी का प्रतीकात्मक स्वरूप सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। यह दृश्य “राम आएंगे तो मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे” गीत को सार्थक कर रही थी।

रामलला

गणेश तालाब में उपस्थित जन-जन हर्षो उत्साहित और रोमांच महसूस कर रहे थे। पूरे तालाब परिसर में रंगीन, रंग बिरंगी लाइट अपनी रोशनियां बिखेर रही थी। इन रंगीन रोशनियों के बीच दीपों की रोशनी सोने पर सुहागा था।

पाथवे के बीच में 300 से ज्यादा दिनों से जय श्री राम लिखा गया था, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र था। कार्यक्रम में उपस्थित हर कोई रोमांचित महसूस कर रहे थे। दीपदान कार्यक्रम में शहर के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026