छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई: 07 मॉडिफाई साइलेंसर समेत 93 वाहन चालकों का यातायात पुलिस ने काटा चालान…..

सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया अभियान, चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की दी गई हिदायत…..

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश कुमार मरकाम के मार्गदर्शन पर कल शुक्रवार को सीएसपी रायगढ़ आकाश शुक्ला एवं ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चन्द्रा के नेतृत्व में शहर के जूटमिल तथा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चेक पाइंट पर यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दुपहिया,चार पहिया, वाहनों की जांच की गयी ।

यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोगों को मॉडिफाइ साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण होने तथा हेलमेट नहीं लगाने के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया । चेकिंग दौरान युवाओं को तेज गति में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई ।

पुलिस चेकिंग

चेकिंग दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 07 मॉडिफाइ सालेंसर, 40 ट्रिपलिंग ( बाइक पर दो से ज्यादा व्यक्ति), 09 बिना कागजात, 08 नो एण्ट्री में वाहन प्रवेश, 3 बिना सीट ब्लेट, 2 माल वाहक पर यात्री परिवहन, 24 अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले । अभियान में कल *कुल 93 वाहन चालकों से ₹75,800* का समन शुल्क यातायात पुलिस ने काटा । इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज रखने प्रेरित किया गया है । ट्रैफिक डीएसपी श्री रमेश चंद्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने पुलिस यातायात नियमों का पालन करने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है और साथ ही नियमित रूप से मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026