छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिला अस्पताल कैम्पस बना दिनदहाड़े शराबियों का अड्डा! बीयर और शराब की बोतलों और इंजेक्शनों का अंबार

रायगढ़। रायगढ़ जिला अस्पताल साफ सफाई और अव्यवस्था को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है। रायगढ़ जिला अस्पताल अपने परिसर में फैली आसपास की गंदगी और शराब खोरी को लेकर फिर चर्चा में आया है। रात के अंधेरे में शराबखोरी की बात समझ में आती है मगर यहाँ दिनदहाड़े शराबखोरी चल रही है। जहा तहा खाली शराब और बीयर की बोतलें बिखरी पड़ी हुई हैं.

रायगढ़ जिला अस्पताल कैम्पस बना दिनदहाड़े शराबियों का अड्डा! बीयर और शराब की बोतलों का अंबार

मीडिया कर्मी को देखकर भागे शराबी

दरअसल में जिला अस्पताल में किसी काम से गए मिडियाकर्मी की नजर अस्पताल परिसर में कुछ लोगो को खुले में शराब खोरी करते हुए देख लिया। जैसे ही पत्रकार महोदय ने कैमरा आन किया शराबी निकल गए लेकिन अपने द्वारा अस्पताल परिसर में फैलाई गई गन्दगी और खाली शराब की बोतले छोड़ गए। इसके बाद और तफ्तीश करने पर अस्पताल परिसर के दूसरे जगहों में भी भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें देखने को मिली। यह सब देखने के बाद साफ जाहिर है कि यहाँ का प्रबंधन कितना गंभीर है ?

खाली शराब की बोतले

अस्पताल परिसर के अंदर शराबियों का लगता है जमावड़ा

जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग में एमरजेंसी समेत महिला आदि से सम्बंधित विभाग है. वहीं, अधीक्षक आदि का सरकारी दफ्तर का कमरा भी यहीं है. इसके अलावा संयुक्त अस्पताल में दिन में ओपीडी चलती है. शाम ढलते ही ये संयुक्त अस्पताल मरीजों के स्थान पर शराबियों का अड्डा बन जाता है. जिसका प्रमाण है ये वीडियो! जिसमे परिसर में खाली पड़ी शराब की बोतलें और गिलास के अलावा फेंकी गई खाली बोतले है. उसके आलावा अस्पताल की नालियों में इंजेक्शन का भंडार भरा हुआ है। जिसे खुल्ले में फेंका जाता रहा है। यह सब कुछ प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।

नालियों में इंजेक्शन

हालात देखकर ऐसा लगता है मानों यहां कोई व्यक्ति अपनी बीमारी का इलाज कराने आएगा तो वह अपने साथ या तो नई बीमारी या फिर शराबियों अथवा असमाजिक तत्वों से कोई विवाद साथ लेकर ही जाएगा। कही ऐसे में कोई बड़ी बीमारी न आ जाए सामने। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि लापरवाह अस्पताल प्रबंधन अस्पताल परिसर की उचित साफ सफाई करवाने के अलावा परिसर के अंदर जारी असमाजिक तत्वों की सक्रियता पर लगाम लगाए। क्युकी यहां तस्वीरों में बिलकुल साफ साफ दिखाई दे रहा है कि अस्पताल की नालियों में इंजेक्शन कई दिनों से फेकी जा रही है। साथ ही कई महीने से अस्पताल परिसर में खुले आम शराब खोरी की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर एन मंडावी

वीडियो देखने के बाद इस बारे में रायगढ़ जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर एन मंडावी ने बताया कि

“एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी और सीजीएमएससी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने 3 साल पहले ही अस्पताल की बिल्डिंग को कंडम घोषित कर दिया है। यह मरीज और मानव के उपयोग के लायक नहीं रह गया है। केजीएफ को फिलहाल दैनिक वार्ड और सर्जरी को फर्स्ट फ्लोर में चलाया जा रहा है। जिस जगह पर गंदगी और शराब की बोतले हैं। वह जगह रात अंधकार में रहता है। संभव है कि रात में सामाजिक तत्व वहां मदिरापान कर शराब की बोतल फेंक देते होंगे। इस बारे में संज्ञान लेते हुए वहां पर सिक्योरिटी गार्ड रखा जाएगा और जिस सिक्योरिटी गार्ड के लापरवाही होगी उसे पर कार्रवाई की जाएगी।”

देखे सम्बंधित वीडियो

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026