छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राजापारा में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाए मिट्ठुमुडा के दो चोर! कोतवाली ने भेजा जेल!

रायगढ़। राजापारा के मकान में चोरी में रंगे हाथ पकड़े गए दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोरी में उन्होंने घर के अंदर सामान चोरी करने की कोशिश की थी, पर उसी समय मकान मालिक आया और वे पकड़े गए। दोनों चोर मिट्ठुमुडा दुर्गा चौंक के पास के रहने वाले है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है।

18 अप्रैल को थाना कोतवाली में अजय यादव (35 साल) निवासी राजापारा बाघतालाब के पास रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि कल दिनांक 17/04/2024 की रात्रि घर के दरवाजे के सिटकीनी को बंद कर श्रीरामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने गया था, रात्रि करीब 01.20 बजे वापस घर आने पर देखा कि एक युवक घर के बेडरूम में घुसकर अलमारी को खोलकर समान को इधर उधर कर बिखेर रहा था. जिसे पकड़कर चोर-चोर चिल्लाया तो उसका एक और साथी घर के दूसरे रूम से बाहर निकलकर भागने लगा, तब तक घर और आसपास के लोग जाग गये और दूसरे चोर को भी पकड़े।

जिनसे नाम पता पूछने पर एक युवक अपना नाम आकाश यादव और दूसरे ने अपना नाम विशाल यादव दोनों निवासी मिट्ठुमुडा दुर्गा चौंक के पास रायगढ़ के रहने वाले बताये।

घटना को लेकर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध अपक्र. 236/2024 धारा 457, 511, 34 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर दोनों आरोपी (1) आकाश यादव पिता भुजबल यादव 19 साल (2) विशाल यादव उर्फ लादेन पिता बाबूलाल यादव उर्फ बब्बू उर्फ बब्लू यादव निवासी मिट्ठुमुडा दुर्गा चौंक थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। दोनों आरोपी आदतन चोर है, इन्हें पूर्व में भी कोतवाली चोरी के अपराध में चालान की है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026