छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर का जनदर्शन: मजदूरी के लिए एफसीआई के मजदूर पहुंचे कलेक्टर के पास! कोई भाई के तो कोई बेटे के इलाज के लिए.. किसी को पेंशन तो किसी को राशन

रायगढ़, 13 फरवरी। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जन सामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में प्रति सप्ताह जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी मांगों और समस्याओं को जनदर्शन के माध्यम से रखते हुए, निराकरण प्राप्त करते हैं।        

आधी मजदूरी..

आयोजित जनदर्शन में एफसीआई में कार्यरत श्रमिकों द्वारा कार्य की पूरी राशि भुगतान नहीं करने की शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा उन्हे मजदूरी की पूरी राशि का भुगतान कर, आधा पैसा मांग लेता हैं। पैसा वापस नही करने की स्थिति में काम से निकालने की धमकी दी जाती है, उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से मजदूरी की पूरी राशि दिलाए जाने का निवेदन किया, ताकि वे परिवार का भरण-पोषण बेहतर कर सके। कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन पर श्रम विभाग को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

रायगढ़ कलेक्टर का जनदर्शन

भाई का इलाज

तहसील तमनार के ग्राम धौराभांठा निवासी रामचरण गुप्ता अपने भाई के इलाज में सहायता की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका ईलाज रांची में करवाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। तत्पश्चात वर्तमान में झारसुगुड़ा में ईलाज करवाना चाहते है, जिसके नियमानुसार अन्य राज्य के रोगी को ईलाज हेतु जिला अध्यक्ष की अनुमति प्राप्त करना होता है। उन्होंने कलेक्टर गोयल से अनुमति प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर गोयल ने आवेदन पर प्राथमिकता से स्वास्थ्य विभाग को कार्य करने के निर्देश दिए।

रायगढ़ कलेक्टर का जनदर्शन

बेटे का इलाज

इसी प्रकार ग्राम कोतरलिया निवासी सावित्री यादव अपने बच्चे के ईलाज में सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुची थी। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे का जन्म से विकृति होने के कारण उनका ऑपरेशन निजी हॉस्पिटल में किया गया, लेकिन पुन: ऑपरेशन की आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि  वह अत्यंत गरीब है एवं रोजी मजदूरी कर जीवन-यापन करते है। उन्होंने कलेक्टर गोयल से उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए बेटे के ऑपरेशन में सहायता प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर गोयल ने स्वास्थ्य विभाग को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।
         

रायगढ़ कलेक्टर का जनदर्शन

बेटी की मौत

तहसील घरघोड़ा के ग्राम झरियापाली निवासी  हिरमेत सोनवानी अपनी बेटी के मृत्युपरांत आर्थिक क्षतिपूर्ति की मांग आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने कलेक्टर गोयल को बताया कि उनकी बेटी की मृत्यु तालाब में डूबने से हुई थी, उन्होंने बताया की वह निराश्रित हैं, ऐसे में बेटी की मृत्यु उपरांत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर गोयल ने निराकरण हेतु राहत शाखा को निर्देशित किया।

रायगढ़ कलेक्टर का जनदर्शन

पेंशन

विकासखंड पुसौर के ग्राम पडिग़ांव निवासी  किरन साव निराश्रित पेंशन की मांग आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी।  कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन के निराकरण हेतु समाज कल्याण को निर्देशित किया।    

इसी प्रकार जनदर्शन में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, वनअधिकार पत्र, पेंशन, श्रम, राशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर गोयल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026