छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर की बैठक: अवैध धान, खाद, कानून व्यवस्था, आयुष्मान कार्ड, अवैध शराब, जुआ- सट्टा, राजस्व, जनदर्शन में लंबित प्रकरण को लेकर दिए निर्देश

  • अवैध धान की आवक रोकने सीमावर्ती क्षेत्रों पर रखें सतत् निगरानी, समिति स्तर पर संलिप्त लोगों पर करें कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
  • जिले में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक का विधिवत सत्यापन पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • आयुष्मान कार्ड बनाने में लाएं प्रगति, साथ ही बनाए आभा कार्ड
  • कलेक्टर ने 26 जनवरी की तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक

रायगढ़, 23 जनवरी 2024/ अवैध धान की आवक रोकने जिले के अंतर्राज्जीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी के साथ ही समिति स्तर पर संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर कार्यवाही करें, एसडीएम ऐसे क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर वाहनों की जांच करें। उक्त बातें आज कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में कही।

कलेक्टर गोयल ने जिले के उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसान एवं रकबा समर्पण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तीन टोकन का उपयोग करने वाले किसानों का रकबा समर्पण का कार्य तेजी से करवाए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि उर्वरक निरीक्षक जिले में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक का विधिवत सत्यापन का कार्य पूर्ण कर मिलान करें। उन्होंने कृषि और अपेक्स बैंक के अधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शेष बचे किसानों के केसीसी निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए ई-केवाईसी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की समीक्षा पर विभागीय अधिकारी ने लक्ष्य अनुसार सैंपल, टेस्टिंग एवं कार्ड जनरेट की जानकारी दी। कलेक्टर श्री गोयल ने फरवरी अंत तक शत-प्रतिशत सैंपल लेने तथा टेस्टिंग के निर्देश दिए।

राजस्व व जनदर्शन में विभाग स्तर पर लंबित प्रकरण

कलेक्टर गोयल ने क्रमवार विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए राजस्व व जनदर्शन में विभाग स्तर पर लंबित प्रकरण का निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लंबित प्रकरण का निराकरण एक सप्ताह में पूर्ण करे। इस दौरान उन्होंने पशुपालन विभाग से टीकाकरण की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। वन पत्र धारकों के गिरदावरी कार्य की जानकारी लेने पर डीएफओ रायगढ़ ने बताया कि गिरदावरी पूर्ण हो चुका है इसी तरह डीएफओ धरमजयगढ़ ने बताया कि आगामी दिनों में गिरदावरी का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

पुलिस विभाग

कलेक्टर गोयल ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि कानून व्यवस्था, अवैध शराब, जुआ- सट्टा पर की गई कार्रवाई की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही उन्होंने कन्या छात्रावासों में महिला सुरक्षा बल तैनाती हेतु निर्देशित किया।

स्वास्थ्य विभाग

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में स्वीकृत स्वास्थ्य भवन हेतु भूमि चिन्हांकन एवं आबंटन की जानकारी लेते हुए कार्यों को अपडेट करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा की स्वीकृत भवन केंद्र से लगे होने चाहिए तभी इसका बेहतर उपयोग हो सकता हैं।

आयुष्मान कार्ड के प्रगति

उन्होंने जिले में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रगति अपेक्षाकृत कम है। कार्ययोजना बनाकर ग्राम स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। इसके साथ ही नए बनने वाले आयुष्मान कार्ड के साथ आभा (आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट) कार्ड भी शत-प्रतिशत बनाए। जिससे संबंधित व्यक्ति का हेल्थ चेकअप की संपूर्ण जानकारी डिजीटल उपलब्ध हो सके।

उन्होंने स्कूली बच्चों एवं आश्रम के बच्चों को फोकस कर ग्रीष्म से पहले यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के शत-प्रतिशत वितरण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने खनिज विभाग से जिले में अवैध खनन, परिवहन पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। खनिज विभाग ने बताया कि इस सप्ताह तीन ट्रेलर पर कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही लगातार कार्यवाही की जा रही है।

शिक्षा विभाग की समीक्षा

कलेक्टर गोयल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन संचालन के संबंध में जानकारी ली। विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मध्यान्ह भोजन महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत, प्राचार्य एवं अन्य समिति द्वारा संचालित की जा रही है। जिस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इनकी जांच कर मध्यान्ह भोजन का संचालन महिला स्व-सहायता समूह को प्रदान किया जाए। उन्होंने शाला में किचन गार्डन एवं भंडार गृह निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने भंडार गृह के संबंध में जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी को आश्रम, छात्रावास का नियमित निरीक्षण के लिए निर्देशित करते हुआ कि ड्रेस, बुक और टेस्ट बुक प्रदान करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री गोयल ने नक्शा बटांकन की जानकारी ली तथा प्रगति लाने एवं राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

26 जनवरी की तैयारियों के संबंध में ली जानकारी

कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को उनको दिए दायित्व अनुसार तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को फुल ड्रेस रिहर्सल में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया।

अग्निवीर भर्ती के संबंध में कलेक्टर ने कोचिंग प्रदान करने के दिए निर्देश

कलेक्टर गोयल ने अग्निवीर के तहत थल सेना एवं वायु सेना की भर्ती के संबंध में रोजगार अधिकारी, शिक्षा अधिकारी को विकासखंड स्तर पर युवा केंद्रों में एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए कोचिंग क्लास प्रारंभ करने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें फिजिकल क्लास के साथ ऑनलाइन कोचिंग बैच की व्यवस्था करें। अधिक से अधिक प्रैक्टिस एवं टेस्ट सीरीज ले ताकि एप्टीट्यूट में पास होने वाले बच्चों को पुलिस विभाग के सहयोग से फिजिकल की ट्रेनिंग दिया जा सके। उन्होंने रोजगार अधिकारी को पंजीयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु रेडियो जिंगल बनाने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी हो सके।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026