छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Playboy निकला फेरीवाला सलीम: 2 औरतें और ‘लव जिहाद’ का बवाल! एक को बहन के घर रखा.. दूसरी से गुपचुप मंदिर में रचाई शादी! कई और भी थी वेटिंग लिस्ट में..

रायगढ़/खरसिया (RIG24)। गलियों में फेरी लगाने वाला 30 साल का ‘सलीम’ सिर्फ सामान नहीं बेच रहा था, बल्कि ‘प्यार और धोखे’ का एक बहुत बड़ा सिंडिकेट चला रहा था। 45 साल की एक महिला, 28 साल की एक प्रेमिका, और ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज आरोप! जब ये सारे किरदार रायगढ़ SP ऑफिस में एक साथ टकराए, तो ऐसा बवाल मचा कि पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

​आइए आपको बताते हैं इस ‘मल्टी-एंगल’ ड्रामे की पूरी कहानी, जिसमें बजरंग दल की एंट्री ने पूरे मामले को “लव जिहाद” वाले एंगल दे दिया है।

​सीन 1: 45 की उम्र, 30 का ‘सलीम’ और मंदिर वाली शादी

शुक्रवार (5 जून) को SP ऑफिस में एक 45 साल की महिला रोते हुए पहुंची। उसने बताया कि उसने जांजगीर-चांपा के एक ‘मंदिर’ में जाकर गाजियाबाद के रहने वाले 30 साल के फेरीवाले सलीम से शादी रचा ली है। इस बेमेल शादी से महिला के जवान बेटे भड़क गए और मां को घर से निकाल दिया। महिला खुद सलीम के साथ सुरक्षा मांगने आई थी। मामला अजीब था, लेकिन पुलिस जांच कर ही रही थी कि अगले दिन ‘दूसरी हिरोइन’ की जोरदार एंट्री हो गई!

​सीन 2: 28 साल की प्रेमिका और 6 साल का शोषण

शनिवार (6 जून) को एक 28 साल की युवती गुस्से में SP ऑफिस धमक पड़ी। उसने बताया कि कोरोना काल में जब सलीम फेरी लगाने आता था, तब उसने उसे फंसाया। शादी का पक्का झांसा देकर सलीम पूरे 6 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। भरोसा जीतने के लिए वह उसे दिल्ली में अपनी बहन के घर तक ले गया था। युवती दुल्हन बनने का ख्वाब देख रही थी, और यहाँ सलीम ने 45 साल की महिला से ‘गुपचुप’ मंदिर वाली शादी निपटा ली!

​कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट: ‘लव जिहाद’ का आरोप और बजरंग दल की एंट्री!

मामला सिर्फ दो महिलाओं के धोखे तक सीमित नहीं रहा। जैसे ही सलीम (मुस्लिम युवक) द्वारा हिंदू महिला से ‘मंदिर में शादी’ करने और दूसरी हिंदू युवती का 6 साल तक शोषण करने की भनक हिंदू संगठनों को लगी, रायगढ़ का सियासी पारा चढ़ गया।

बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीधा SP ऑफिस पहुँच गए। उन्होंने एसएसपी से इस बात की शिकायत की.. कि यह कोई आम धोखाधड़ी नहीं, बल्कि फेरी लगाने की आड़ में ‘लव जिहाद’ का एक सुनियोजित खेल चल रहा है। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि सलीम जानबूझकर हिंदू महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर उनका धर्म भ्रष्ट करने और उनका शोषण करने की साजिश रच रहा था।

​क्लाइमैक्स: खुला मोबाइल, तो सामने आया ‘लव-सिंडिकेट’

बजरंग दल के आरोपों को तब और बल मिल गया, जब पुलिस की पूछताछ में सलीम का ‘काला-चिट्ठा’ खुला। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि सलीम का मोबाइल एक ‘काली दुनिया’ है। उसमें खरसिया और आस-पास की कई और युवतियों व महिलाओं के साथ ‘रंगीन चैटिंग’ के सबूत हैं। वह लगातार कई महिलाओं को शिकार बनाने की फिराक में था।

​‘ऑपरेशन संवेदना’ और सलीम गिरफ्तार

इतने बड़े ‘लव जिहाद’ और धोखे के खुलासे के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया। कोतरारोड़ पुलिस ने इस आशिक मिजाज फेरीवाले को हिरासत में लिया और खरसिया पुलिस के हवाले कर दिया। अब सलीम पर रेप, धोखाधड़ी और महिलाओं को झांसे में रखने की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

SSP का कड़ा संदेश: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले की महिलाओं को सख्त हिदायत दी है कि “अंजनबी फेरीवालों या किसी भी बाहरी व्यक्ति की मीठी बातों में आकर दोस्ती न करें, उनकी पूरी पृष्ठभूमि (Background) जरूर जानें।”

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026