छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ चक्रधर नगर ओवरब्रिज के लिए बजट में 80 करोड़ पास!

रायगढ़। उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 8016 करोड़ 84 लाख 34 हजार रुपए अनुदान मांगे प्रस्तुत की गई। जिसे  विधानसभा में पारित किया गया।  लोकनिर्माण विभाग के पारित 2024-25 के बजट में रायगढ़ शहर बड़ी सौगात के रूप में 80 करोड़ रुपए लागत से चक्रधर नगर रेलवे क्रांसिंग में ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इसके निर्माण के लिए मंजूरी भी दे दी गई है।

इसके अलावा निविदा प्रक्रिया में रेल्वे ओव्हर ब्रिज खरसिया यार्ड के पास रेल्वे ओव्हर ब्रिज एवं रेल्वे अण्डर ब्रिज का निर्माण लागत 64.95 करोड़ रुपए दिया गया है।

चक्रधर नगर रेलवे क्रांसिंग में रोजाना हजारों गाड़ियों को घंटो इंतजार करना पड़ता है, बारिश के दिनों में जब चक्रपथ डूब जाता है तब आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती है।खरसिया रेलवे फाटक में जनता घंटों खड़ी रहती है धूप गर्मी बारिश बड़ी भयंकर समस्या होती है, ओवरब्रिज बनने से राहत मिल सकेगी, साथ ही अंडर ब्रिज की मांग खरसिया के लिए की गई है जिस पर अग्रिम कार्यवाही जारी है, इसके अलावा जोबी में सरकारी महाविद्यालय, रायगढ़ शहर में इंडोर स्टेडियम सहित अन्य कार्यों को भी पीडब्ल्यूडी के बजट में मंजूरी दी गई है, राज्य विधानसभा ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पारित कर दिया है।

रायगढ़ जिले में पीडब्ल्यूडी की बजट में इन कार्य को मिली मंजूरी 

रायगढ़ एवं बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम काम्पलेक्स निर्माण कार्यों हेतु रु. 4 करोड़ का प्रावधान है, जिला रायगढ़ एवं बालोद के जोबी में शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण कराने की मंजूरी, रायगढ़ के तमनार बायपास मार्ग का निर्माण कार्य 6 कि.मी. अनुमानित लागत राशि 6 करोड़ रुपए, रायगढ़ के हावड़ा मुंबई रेल मार्ग के रेल्वे क्रांसिंग में चक्रधर नगर रेल्वे ओव्हरब्रिज का निर्माण लागत 80 करोड, निविदा प्रक्रिया में रेल्वे ओव्हर ब्रिज खरसिया यार्ड के पास रेल्वे ओव्हर ब्रिज एवं रेल्वे अण्डर ब्रिज का निर्माण लागत 64.95 करोड़ रुपए दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026