छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिले के चार विधानसभा के 42 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित! जानिए किसको मिला कौन सा छाप ?

रायगढ़. विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले के चार विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लडऩे वाले कुल 42 प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया गया है। इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से 8 प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से 19 प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 8 प्रत्याशी तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से 7 प्रत्याशी शामिल है।

जिला निर्वाचन कार्यालय, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से 8 अभ्यर्थियों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.)से मनीषा गोंड को वर्ग में हल जोतता किसान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विद्यावती सिदार को हाथ, भारतीय जनता पार्टी से सुनीती सत्यानंद राठिया को कमल, हमर राज पार्टी से श्री अजय कुमार पंकज को बाल्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री रघुवीर राठिया को आरी, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री श्रवण भगत को चारपाई, निर्दलीय में श्री भजन सिदार को एअरकंडीस्नर तथा निर्दलीय में श्री महेन्द्र कुमार सिदार को ब्लैकबोर्ड प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से 19 अभ्यर्थियों में भारतीय जनता पार्टी से श्री ओमप्रकाश चौधरी को कमल, आम आदमी पार्टी से श्री गोपाल बापोडिय़ा को झाडू, बहुजन समाज पार्टी से पुष्पलता टंडन को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री प्रकाश शक्राजीत नायक को हाथ, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. से मधुबाई को वर्ग में हल जोतता किसान, आजाद जनता पार्टी से कान्ति साहू को गन्ना किसान, समाजवादी पार्टी से नजीर अहमद को साइकिल, हमर राज पार्टी से श्री भवानी सिंह सिदार को बाल्टी, छत्तीसगढ़ समाज पार्टी से श्री भुवनलाल पटेल अधिवक्ता को टीलर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से श्री सुनील मिंज को छड़ी, निर्दलीय श्री अशोक गार्डिया को एअरकंडीस्नर, निर्दलीय से श्री इबरार अहमद को सेब, निर्दलीय से गुरूवारी जीनत परवीन को नारियल फार्म, निर्दलीय से श्री गोपिका गुप्ता को सिलाई की मशीन, निर्दलीय से श्री नारायणदास को अलमारी, निर्दलीय से श्री ब्रजमोहन अग्रवाल (बिल्लू) को हान्डी, निर्दलीय से श्री राधेश्याम शर्मा को बेबी वॉकर, निर्दलीय से श्री शंकर लाल अग्रवाल को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय से श्री सुरेन्द्र सिदार को गुब्बारा प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 8 अभ्यर्थियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री उमेश पटेल को हाथ, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से श्री परिमल यादव को वर्ग में हल जोतता किसान, आम आदमी पार्टी से श्री प्रवीण जायसवाल को झाडू, भारतीय जनता पार्टी से श्री महेश साहू को कमल, हमर राज पार्टी से श्री भवानी सिंह सिदार को बाल्टी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से श्री यशवंत निषाद को छड़ी, निर्दलीय से श्री गोवर्धन राठिया को एअरकंडीशनर एवं निर्दलीय से श्री विनोद चन्द्र सिंह राठौर को बैटरी टार्च प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से 7 अभ्यर्थियों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.)से श्री जोगेन्द्र एक्का को वर्ग में हल जोतता किसान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री लालजीत सिंह राठिया को हाथ, बहुजन समाज पार्टी से सत्यबती राठिया को हाथी, भारतीय जनता पार्टी से श्री हरिशचन्द्र राठिया को कमल, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री अनुप बरवा को चारपाई, हमर राज पार्टी से श्री महेन्द्र सिदार को बाल्टी एवं निर्दलीय से श्री सुनील खेस्स को नारियल फार्म प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026